02 June 2025 10:56 AM
बीकानेर. उत्तर पश्चिम रेलवे के बीकानेर मंडल में आने वाले सूरतगढ़ रेलवे स्टेशन का पुनर्विकास कार्य अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत अंतिम चरण में है। लगभग 20.39 करोड़ की लागत से हो रहे इस कार्य में यात्री सुविधाओं के साथ-साथ स्टेशन को विरासत स्वरूप देने का प्रयास किया गया है। सूरतगढ़ रेलवे स्टेशन को स्थानीय कला, संस्कृति और आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर के समावेश के साथ नया रूप दिया जा रहा है। स्टेशन का मुख्य प्रवेश द्वार बेहद आकर्षक बनाया गया है, जिसकी छत पर पारंपरिक पेंटिंग्स के माध्यम से क्षेत्रीय संस्कृति को दर्शाया गया है। स्टेशन परिसर में एलईडी लाइटिंग, दीवारों पर कलात्मक चित्रांकन और सर्कुलेटिंग एरिया का सौंदर्य करण यात्रियों को एक भव्य अनुभव प्रदान करेगा। स्टेशन के पुनर्विकास कार्य से न केवल यात्रियों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी, बल्कि स्थानीय कारीगरों और मजदूरों को रोजगार भी मिला है। इसके साथ ही, स्टेशन की आकर्षक बनावट और सुविधाएं क्षेत्रीय हस्तशिल्प और पर्यटन को भी बढ़ावा देंगी, जिससे क्षेत्र का आर्थिक और सामाजिक विकास सुनिश्चित होगा। क्या बोले स्थानीय नागरिक सूरतगढ़ के स्थानीय नागरिक सुदेश अग्रवाल ने बताया कि सूरतगढ़ रेलवे स्टेशन का यह कायाकल्प न केवल रेल यात्रियों के अनुभव को समृद्ध करेगा, बल्कि स्थानीय संस्कृति को भी राष्ट्रीय फलक पर लाने में सहायक सिद्ध होगा। अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत यह विकास कार्य क्षेत्र की प्रगति की नई राहें खोलेगा। 12 मीटर चौड़ा होगा फुटओवर ब्रिज यात्रियों के आवागमन को सुविधाजनक बनाने के लिए प्रवेश और निकास मार्ग अलग-अलग बनाए गए हैं। दोपहिया और चौपहिया वाहनों के लिए पृथक पार्किंग की व्यवस्था, रिटायरिंग रूम, टॉयलेट ब्लॉक्स और बुकिंग ऑफिस का नवीनीकरण लगभग पूर्ण हो चुका है। डिस्प्ले सिस्टम को अपग्रेड कर पब्लिक एड्रेस सिस्टम, कोच गाइडेंस डिस्प्ले बोर्ड, मल्टी लाइन और सिंगल लाइन एलईडी बोर्ड, जीपीएस बेस्ड डिजिटल क्लॉक जैसे उपकरण लगाए जा रहे हैं। साथ ही, दिव्यांग यात्रियों के लिए उपयुक्त साइनेज भी स्थापित किए जाएंगे। स्टेशन पर 12 मीटर चौड़ा फुटओवर ब्रिज लगभग 9.96 करोड़ की लागत से बनाया जा रहा है, जिससे प्लेटफार्मों के बीच आवाजाही सुगम होगी। साथ ही, स्टेशन की ऊर्जा आवश्यकताओं को हरित ऊर्जा से पूरा करने के लिए 21 लाख रुपए की लागत से सोलर प्लांट भी लगाया गया है।

RELATED ARTICLES
05 July 2021 11:05 AM
© Copyright 2021-2025, All Rights Reserved by Jogsanjog Times| Designed by amoadvisor.com