23 December 2022 03:45 PM

जोग संजोग टाइम्स बीकानेर ,
गुरुवार को सीजन में पहली बार कोहरा छाया। साथ ही ये सबसे ठंडा दिन भी रहा। एक ही दिन में अधिकतम तापमान 7 डिग्री नीचे गिरकर 22 डिग्री तक अा गया। न्यूनतम तापमान 4.6 डिग्री पर पहुंच गया। अगले एक-दाे दिन घना काेहरा रहेगा, लेकिन 26 दिसंबर के बाद रात के तापमान में बढ़ाेतरी हाेगी। दरअसल राजस्थान के ऊपर आंशिक पश्चिमी विक्षाेभ का असर बना हुआ है, जिससे वातावरण में पर्याप्त नमी है। इस वजह से श्रीगंगानगर और हनुमानगढ़ में कोहरा छाया था। उत्तरी हवा चलने के कारण उसका असर बीकानेर तक आ गया।
शुक्रवार को भी कोहरा रहने के आसार हैं। अगले तीन-चार दिन तापमान पांच डिग्री के आसपास रहेगा। यानी ठिठुरन का दौर जारी रहेगा। माैसम विभाग के निदेशक राधेश्याम शर्मा का कहना है कि दिसंबर में मावठ के आसार नहीं है, लेकिन जनवरी के पहले सप्ताह में नया विक्षोभ बनने से मावठ की उम्मीद है।

RELATED ARTICLES
29 June 2023 10:09 PM
© Copyright 2021-2025, All Rights Reserved by Jogsanjog Times| Designed by amoadvisor.com