24 June 2022 04:28 PM

जोग संजोग टाइम्स,
अवैध हथियारों की लगातार धरपकड़ के बाद भी बीकानेर शहर में फायरिंग के मामले थम नहीं रहे हैं। शुक्रवार को नया शहर थाना एरिया में फायरिंग हुई है। इसमें एक युवक घायल हो गया। उसे पीबीएम अस्पताल के ट्रोमा सेंटर पहुंचाया गया है। नयाशहर थाना इलाके के भीम नगर में फायरिंग हुई है। शुक्रवार दोपहर भीम नगर एरिया में दो गुट आमने सामने हो गए। इस दौरान एक पक्ष ने गोली चला दी। फायरिंग करने वाले एक मोटर साइकिल पर आए थे। दो युवकों में एक ने फायर किया। एक युवक के पैर में गोली लगी। घायल युवक का ट्रोमा सेंटर में इलाज चल रहा है। घायल युवक पारीक चौक का महादेव पारीक है। उसके परिजन भी अस्पताल पहुंच गए हैं। उधर पुलिस ने फायरिंग करने वालों की गिरफ्तारी के लिए जगह जगह दबिश देना शुरु कर दिया है।
नयाशहर थाना एरिया में फायरिंग की ये पहली घटना नहीं है। इससे पहले भी इसी एरिया में फायरिंग होती रही है। जस्सूसर गेट पर तो फायरिंग में एक बालक की मौत हो चुकी है। इसके अलावा व्यापारी की कार पर हमला करने और सर्वोदय बस्ती में फायरिंग हुई। मुक्ता प्रसाद नगर में अवैध हथियारों के दम पर बैंक में लूट तक की घटना हुई है। पुलिस लगातार अवैध हथियारों की धरपकड़ कर रही है, इसके बाद भी लोगों के पास बड़ी संख्या में हथियार है।

RELATED ARTICLES
11 August 2022 05:07 PM
© Copyright 2021-2025, All Rights Reserved by Jogsanjog Times| Designed by amoadvisor.com