04 September 2023 11:31 AM

जयपुर जिले के मनोहरपुर दौसा नेशनल हाईवे पर रविवार देर रात सड़क हादसा हो गया। हादसे में बस, ट्रेलर व केंटर भिड़ंत में बस सवार 24 लोग घायल हो गए। अब तक दो बालिकाओं की मौत हो गई वहीं 3 लोगों की हालत नाजुक बताई जा रही है। बस सवार सभी यात्री खाटूश्याम मंदिर में दर्शन कर मध्यप्रदेश के सतना जिले के चित्रकूट लौट रहे थे।
जानकारी अनुसार मनोहरपुर दौसा नेशनल हाईवे पर आंधी पुलिया पर मनोहरपुर से दौसा की ओर जा रही एक बस व केंटर की दौसा से मनोहरपुर की ओर आ रहे ट्रेलर से भिड़ंत हो गई। हादसे में बस में सवार करीब दो दर्जन से अधिक यात्री घायल हो गए। बस सवार यात्रियों की चीख पुकार सुनकर मौके पर पहुंचे आस पास के ग्रामीणों ने बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे थानाप्रभारी ने घायलों को एम्बुलेंस व निजी वाहनों से आंधी सीएचसी भिजवाया। पुलिसकर्मियों ने बताया कि बस सवार सभी यात्री खाटूश्याम मंदिर में दर्शन कर मध्यप्रदेश के सतना जिले के चित्रकूट लौट रहे थे। घटना की जानकारी के बाद जमवारामगढ़ सीओ प्रदीप सिंह यादव ने भी मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली

RELATED ARTICLES
16 September 2022 06:26 PM
© Copyright 2021-2025, All Rights Reserved by Jogsanjog Times| Designed by amoadvisor.com