15 March 2022 05:43 PM
जोग संजोग टाइम्स ,बीकानेर
होटल के कमरे में प्रेमी-प्रेमिका फंदे पर लटके मिले:ससुराल से मायके जाने की कहकर निकली थी, रास्ते से लड़का बाइक पर लेकर गया
भीलवाड़ा
होटल के कमरे में प्रेमी-प्रेमिका ने सुसाइड कर लिया। कर्मचारी खाने का आर्डर लेने गया तो दोनों पंखे से लटके मिले। प्रेमिका पहले से शादीशुदा थी और युवक हरियाणा में कैटरिंग का व्यवसाय करता था। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को नीचे उतारा। सूचना पर परिवार के लोग आए। मेडिकल बोर्ड से पोस्टमाॅर्टम करवाया गया है।
मांडल थाना प्रभारी जसवंत सिंह ने बताया कि रायपुर इलाके के रहने वाले सुमेर सिंह ( 25 ) और उसकी प्रेमिका गुड़िया ( 26 ) पत्नी रामस्वरूप वैष्णव निवासी अरवड फुलिया सोमवार रात होटल में मृत मिले। दोनों ने पंखे से फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया।
पंखे से लटके मिले दोनों
थाना प्रभारी ने बताया कि दोनों सोमवार रात श्रीराम होटल गए थे। थोड़ी देर रुकने की कहकर कमरा किराए पर लिया था। कुछ देर बाद होटल का कर्मचारी खाने-पीने का ऑर्डर लेने के लिए गया। कमरा अंदर से बंद था। खटखटाने और आवाज लगाने पर भी नहीं खोला। जानकारी पर होटल का मालिक पहुंचा और खिड़की से देखा तो दोनों पंखे से लटके हुए थे।
मायके जाने की कहकर निकली थी विवाहिता
प्रारंभिक जांच में सामने आया कि महिला की 5 साल पहले शादी हुई थी। उसके 3 साल का बच्चा भी है। सोमवार शाम वह अपने मायके जाने की कहकर निकली थी। रास्ते में युवक के साथ बाइक पर होटल पहुंची। दोनों के बीच प्रेम-प्रसंग की बात सामने आई है। युवक का ननिहाल युवती के मायके के पास ही है। इस कारण दोनों की जान-पहचान थी। मृतक युवक हरियाणा में अपने भाई के साथ कैटरिंग का व्यवसाय करता था। पुलिस मामले की जांच कर रही हैं।

RELATED ARTICLES
18 September 2025 12:36 PM
© Copyright 2021-2025, All Rights Reserved by Jogsanjog Times| Designed by amoadvisor.com