27 March 2022 02:53 PM
जोग संजोग टाइम्स ,बीकानेर
राजस्थान में आगामी दो दिन पापमापी का पारा यकायक 5 से 6 डिग्री तक बढ़कर पसीना छुड़ा सकता है। मौसम विभाग ने कुछ जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी कर 28 व 29 मार्च को लू चलने की आशंका व्यक्त की है। मतलब प्रदेश में एक बार फिर लू (हीट वेव) का दौर शुरू होने वाला है। विभाग के अनुसार, हीट वेव के चलते कुछ जिलों के तापमान में 5 से 6 डिग्री तक बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। विदित है कि, हालिया चार दिन से प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में तापमान 40 डिग्री के नीचे रहा जिससे भीषण गर्मी से कुछ राहत मिली है।मौसम विभाग के अनुसार, वर्तमान में लोकल साइक्लोनिक सर्कुलेशन सिस्टम के असर से पश्चिमी हवाएं नहीं आ रही। तापमान में भी गिरावट हो रही है। हालांकि, अभी बूंदाबांदी के फिलहाल कोई आसार नहीं है। आगामी दो दिन मौसम शुष्क रहेगा। लेकिन, इसके बाद फिर से तापमान में बढ़ोतरी होने लगेगी और गर्मी का असर तेज होगा। 28 मार्च से पश्चिमी राजस्थान के तीन से चार जिलों में तापमान बढ़ेगा, लेकिन असर पूरे राजस्थान पर दिखाई नहीं देगा। तापमान 43 डिग्री तक जा सकता है, लेकिन यह दौर तीन से चार दिन रहेगा। उसके बाद एक नया पश्चिमी विक्षोभ बनेगा, जिससे आंधी या बारिश की संभावना नहीं होगी। लेकिन तापमान में ज्यादा बढ़ोतरी दर्ज नहीं हो सकेगी

RELATED ARTICLES
18 September 2025 12:36 PM
08 December 2021 04:43 PM
© Copyright 2021-2025, All Rights Reserved by Jogsanjog Times| Designed by amoadvisor.com