29 June 2024 06:47 PM
बीकानेर। अवैध हथियार रखने वालों पर पुलिस शिकंजा कस रही है और धरपकड़ कर उन्हें सलाखों के पीछे डाल रही है। पुलिस अधीक्षक के आवास के पास अवैध देसी कट्टा मिलने से सनसनी फैली है। ऐसे कयास लगाएं जा रहे है कि कोई अज्ञात व्यक्ति इसे कचरे में फेंक गया। हालांकि पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालकर हथियार फेंकने वाले की तलाश कर रही है। ऐसे में पुलिस ने 3-25 आर्म्स एक्ट में मामला दर्ज कर सदर थाना पुलिस ने जांच शुरू की है। सहायक उप निरीक्षक फूसाराम की ओर से दी गई रिपोर्ट के मुताबिक घटना शुक्रवार 28 जून दोपहर लगभग साढ़े चार बजे की है।वहीं गंगाशहर थाना पुलिस ने एक युवक को अवैध कट्टे के साथ पकड़ा है। सहायक उपनिरीक्षक ताराचंद मीणा ने बताया कि गंगाशहर में आदर्श विद्या मंदिर के पीछे शिवा बस्ती में रहने वाले एक युवक के कब्जे से देसी कट्टा बरामद हुआ है। पकड़ा गया युवक 22 वर्षीय गोविंदसिंह पुत्र बलवीरसिंह बावरी हैं जो इन दिनों उदयरामसर में रहता है। उसे उदयरामसर बाइपास स्थित गोविंद होटल के पास से गिरफ्तार किया गया है।

RELATED ARTICLES
18 September 2025 12:36 PM
09 July 2024 08:33 AM
© Copyright 2021-2025, All Rights Reserved by Jogsanjog Times| Designed by amoadvisor.com