16 September 2021 09:36 AM

हनुमानगढ़, जिले के खुईयां थाना क्षेत्र के गांव गोरखाना में स्कूल से घर लौट रही नाबालिग के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपियों ने किशोरी को गांव में ही एक सूने मकान में ले जाकर रेप किया। पीड़िता ने घर जाकर परिजनों को घटना की जानकारी दी। पुलिस में मामला दर्ज किया है। थाना प्रभारी विजेंद्र शर्मा ने बताया कि नाबालिग दोपहर करीब एक बजे स्कूल से घर लौट रही थी। गांव के रामपास व सुरेन्द्र उर्फ भालाराम लड़की को बाइक पर बैठाकर एक सूने मकान में ले गए। बंद मकान में ले जाकर दोनों ने दुष्कर्म किया। इसके बाद फरार हो गए। घर पहुंचकर पीड़िता ने घटना परिजनों को बताई। आरोपियों के खिलाफ पोक्सो सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया। मामले की जांच नोहर सीओ महेंद्र सिंह राजवी कर रहे हैं।

RELATED ARTICLES
09 December 2022 06:45 PM
© Copyright 2021-2025, All Rights Reserved by Jogsanjog Times| Designed by amoadvisor.com