26 December 2022 03:33 PM
जोग संजोग टाइम्स बीकानेर ,दिसम्बर के अंतिम दिन शुरू होने के साथ ही बीकानेर में तापमान में गिरावट का सिलसिला तेज हो गया है। मौसम विभाग की मानें तो न्यूनतम तापमान चार से पांच डिग्री सेल्सियस के आसपास है जबकि हकीकत में पारा दो डिग्री सेल्सियस तक भी पहुंच गया है। इस बीच सोमवार को भी शीत लहर रहने की उम्मीद है, जबकि बुधवार से तापमान में आंशिक बढ़ोतरी से कुछ राहत मिल सकती है।
बीकानेर संभाग और पड़ौसी जिलों में इन दिनों तापमान में जबर्दस्त गिरावट का दौर है। बीकानेर में कल 3.4 डिग्री सेल्सियस तापमान न्यूनतम रहा, जबकि रविवार की रात भी कमोबेश इतना ही रहा। उधर, बीकानेर के रोचक गुप्ता ने अपनी कार के टेम्परेचर सेंसर का फोटो जारी करते हुए कहा है कि पारा दो डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। रविवार रात करीब ढाई बजे तापमान महज दो डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा है। बीकानेर संभाग के चूरू में सबसे ज्यादा सर्दी है। यहां न्यूनतम तापमान ढाई डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। वहीं पड़ौसी जिले नागौर में तो पिछले चौबीस घंटे में दो डिग्री सेल्सियस से भी कम तापमान रहा। श्रीगंगानगर में 5.6 डिग्री सेल्सियस, हनुमानगढ़ में 5.8 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान रहा। पंजाब से सटे इन दोनों जिलों में फिलहाल बीकानेर से कम सर्दी है।
अब शुष्क होगा मौसम
मौसम विभाग का दावा है कि मंगलवार से प्रदेश के कई हिस्सों में तापमान में थोड़ी बढ़ोतरी होने से सर्दी से राहत मिल सकती है। इस बीच पश्चिमी राजस्थान के कुछ जिलों में मौसम शुष्क रह सकता है। मौसम विभाग की ओर से जारी चेतावनी में कहा गया है कि एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 27 दिसंबर से न्यूनतम व अधिकतम तापमान में हल्की बढ़ोतरी व कोहरा में कमी दर्ज होने की संभावना है। शेखावाटी क्षेत्र के जिलों में कहीं-कहीं शीतलहर 27-28 दिसंबर को भी दर्ज होने की संभावना है। आगामी चार पांच दिन राज्य में मौसम शुष्क बना रहेगा।

RELATED ARTICLES
18 September 2025 12:36 PM
© Copyright 2021-2025, All Rights Reserved by Jogsanjog Times| Designed by amoadvisor.com