13 January 2023 01:43 PM

जोग संजोग टाइम्स बीकानेर ,
"बच्चों में समानता का भाव बनाए रखने में स्कूल की गणवेश का बहुत बड़ा योगदान है।" यह विचार महावीर इंटरनेशनल नोखा के चेयरमैन राजेंद्र सिंह राठौड़ ने गवर्नमेंट स्कूल कंवलीसर में बच्चों को गर्म कपड़े वितरण कार्यक्रम में व्यक्त किए।महावीर इंटरनेशनल के उपाध्यक्ष सुरेंद्र कुमार हीरावत ने बताया कि स्कूल के कक्षा पहली से 8वीं तक के 325 छात्रों को सरकारी स्कूल गणवेश के रंग की स्वेटर वितरित की गई। स्कूल प्रबंध समिति के अध्यक्ष हरि सिंह भाटी ने कहा कि महावीर इंटरनेशनल के इस कार्यक्रम से बच्चों को प्रोत्साहन मिलेगा तथा सर्दी से बचाव होने के कारण बालक नियमित स्कूल आ सकेगा।
शाला प्रधानाचार्य रामचंद्र दान सांदू ने छात्र हित में स्कूल के लिए इस सहयोग के लिए महावीर इंटरनेशनल नोखा केंद्र का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर गांव के समाजसेवी कान सिंह भाटी, महावीर इंटरनेशनल कोषाध्यक्ष बाबूलाल कंकरिया, मोहनलाल पारख, भंवरलाल पींचा, सीकर चंद पींचा, कन्हैयालाल सुराणा, बनवारी लाल पूनिया, सुनीता रानी, राधेश्याम गोदारा, दिनेश मीणा सहित स्कूल स्टाफ व छात्र उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन कमला चौधरी ने किया।

RELATED ARTICLES
29 March 2026 05:15 PM
27 December 2022 07:55 PM
© Copyright 2021-2025, All Rights Reserved by Jogsanjog Times| Designed by amoadvisor.com