22 December 2021 12:59 PM

जयपुर पिछले 4 दिन से पड़ रही कड़ाके की सर्दी से बुधवार को लोगों को राहत मिली है। जयपुर, कोटा, चूरू, सीकर समेत राजस्थान के सभी शहरों में न्यूनतम तापमान 1 से लेकर 3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ गया। पश्चिमी राजस्थान के बाड़मेर, जैसलमेर में बीती रात पारा 10 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज हुआ। मौसम विभाग ने 23 दिसंबर से अगले तीन दिनों तक उत्तरी राजस्थान के श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, बेल्ट में घना कोहरा पड़ने की संभावना जताई है। विभाग ने इन जिलों के लिए येलो अलर्ट भी जारी किया है। कोहरे के कारण इन एरिया में विजिबिलिटी 100 मीटर तक रह सकती है।
जयपुर मौसम केन्द्र से मिली रिपोर्ट के मुताबिक जम्मू-कश्मीर, हिमाचल बेल्ट में हाल ही में एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हुआ है। विक्षोभ ने उत्तर भारत से आ रही सर्द हवाओं का दिशा बदल दी। इसी कारण राजस्थान में तापमान अब बढ़ने लगा है। मौसम विभाग की मानें तो विक्षोभ का असर 25 दिसंबर से मैदानी इलाकों में भी देखने को मिल सकता है। राजस्थान, दिल्ली, हरियाणा के कई एरिया में 25 दिसंबर से हल्के बादल छा सकते हैं। इसका असर 2-3 दिन बना रहेगा।
दो दिन में पारा 4-5 डिग्री तक बढ़ा
राजस्थान में बीते दो दिन की स्थिति देखें तो न्यूनतम और अधिकतम तापमान में 4 से 6 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी हुई। चूरू, सीकर, फतेहपुर, करौली में जहां माइनस में तापमान था। वहां भी 4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। पिलानी, कोटा, जयपुर, सीकर, उदयपुर, चूरू में दिन का अधिकतम तापमान 20 से 21 डिग्री सेल्सियस के आसपास था, जो बढ़कर अब 25 से 27 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।
प्रमुख शहरों का आज का तापमान
| शहर | अधिकतम | न्यूनतम | 
| करौली | 24.1 | 3.3 | 
| चूरू | 26.4 | 3.5 | 
| सीकर | 25 | 4.7 | 
| अलवर | 23.8 | 5 | 
| चित्तौड़गढ़ | 26.2 | 5.2 | 
| हनुमानगढ़ | 22.2 | 5.3 | 
| भीलवाड़ा | 26.3 | 5.4 | 
| धौलपुर | 24.2 | 5.5 | 
| जालौर | 28.8 | 5.8 | 
| नागौर | 26.5 | 5.9 | 
| सवाई माधोपुर | 23.8 | 6 | 
| बूंदी | 24 | 7 | 
| उदयपुर | 26.2 | 7 | 
| जोधपुर | 28 | 7.4 | 
| गंगानगर | 25 | 7.4 | 
| बीकानेर | 28 | 8 | 
| जयपुर | 24.4 | 8.1 | 
| डूंगरपुर | 28. | 8.7 | 
| सिरोही | 28.4 | 8.8 | 
| अजमेर | 27.3 | 8.7 | 
| कोटा | 25.4 | 9.2 | 
| बाड़मेर | 28.6 | 10.7 | 
| जैसलमेर | 27.2 | 11 | 

RELATED ARTICLES
 
        				30 October 2025 02:43 PM
 
        				12 February 2022 01:20 PM
© Copyright 2021-2025, All Rights Reserved by Jogsanjog Times| Designed by amoadvisor.com