24 February 2022 06:32 PM
जोग संजोग टाइम्स,
बीकानेर, दो-तीन से दिन में गर्मी और तेज धूप के बाद आज प्रदेश के मौसम में बदलाव देखने को मिला है। पश्चिमी क्षेत्र पाकिस्तान में बने एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन के कारण राजस्थान के कई शहरों में आज हल्के बादल छाए रहे। मौसम केन्द्र जयपुर ने 25 और 26 फरवरी को राज्य के 3 संभाग बीकानेर, जयपुर और भरतपुर क्षेत्र में बारिश का अलर्ट जारी किया है। गंगानगर, हनुमानगढ़, चूरू, झुंझुनूं और अलवर में 25 फरवरी को, जबकि भरतपुर, अलवर में 26 जनवरी को हल्की बारिश हो सकती है।
जयपुर में आज सुबह आसमान धुंध और बादल देखे गए। हवा चलने से लोगों को सुबह आज ठंड का अहसास हुआ। रात का न्यूनतम तापमान 2 डिग्री सेल्सियस लुढक कर 16.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। वहीं सीकर, चूरू में भी आज सुबह बादल और धुंध छायी रही। सीकर में न्यूनतम तापमान 12.4, झुंझुनूं 13.3, चूरू में 13.8, गंगानगर में 11.6 और बीकानेर में न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।
दिन के तापमान में भी गिरावट
मौसम की स्थिति देखे तो दो दिन पहले तक प्रदेश में सभी शहरों का दिन का तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच गया था। बाड़मेर, सिरोही, जालोर समेत पश्चिमी राजस्थान में पारा 34 से 35 डिग्री सेल्सियस के आस-पास पहुंच गया था, जिसमें गिरावट हुई है। मौसम के इस बदलाव से कल राज्य के 12 शहरों में दिन का अधिकतम तापमान गिरकर 30 डिग्री सेल्सियस से नीचे आ गया। सबसे अधिक तापमान कल पाली जिले में 33 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया। चूरू, बीकानेर जैसे गर्म इलाकों में भी कल दिन का अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। बाड़मेर-फलौदी जैसे शहरों में पारा जहां 35 डिग्री तक सेल्सियस तक पहुंच गया था वहां भी कल दिन का तापमान 32 डिग्री के नजदीक रहा।

RELATED ARTICLES
© Copyright 2021-2025, All Rights Reserved by Jogsanjog Times| Designed by amoadvisor.com