16 July 2023 06:56 PM

संवैधानिक तरीके से बीकानेर व्यापार उद्योग मंडल के चुनाव सितम्बर महीने में, अनेक व्यापारिक संस्था पदाधिकारी बोले 'हम आपके साथ
बीकानेर। संभाग मुख्यालय की बाकायदा रजिस्टर्ड संस्था बीकानेर व्यापार उद्योग मंडल के संवेधानिक तरीके से चुनाव सितम्बर में होंगे इसकी घोषणा रविवार को मंडल के वर्तमान अध्यक्ष रघुराज सिंह राठौड़ ने की। उन्होंने बताया कि इस सम्बन्ध में मंडल के साथ वर्तमान में खारा ग्रोथ सेंटर, बीकानेर भुजिया-पापड़ मैन्यूफैक्चर्स एसोसिएशन बीकानेर सर्राफा समिति बीकानेर फूड एसोसिएशन बीकानेर सर्राफा बाजार मेडिकल एसोसिएशन बीकानेर व्यापार उद्योग संघ केईएम रोड़, ऑल राजस्थान पीओपी एसोसिएशन बीकानेर चाय एसोसिएशन बीकानेर डिस्ट्रिक्ट कैमिस्ट एसोसिएशन बीकानेर चाय विक्रेता संघ बीकानेर ऑटोमोबाइल एसोसिएशन बीकानेर सर्राफा संघ सहित अनेक व्यापारिक संघ के पदाधिकारी साथ हैं जिनकी सितम्बर महीने में चुनाव को लेकर स्वीकृति भी ले ली गयी है राठौड़ ने बताया कि सदस्यों द्वारा सदस्यता शुल्क जमा कराया जा रहा है बाकी जल्द ही सदस्यता शुल्क जमा करा देंगे। सितम्बर महीने में चुनाव को लेकर पर्यवेक्षक-संरक्षक गुमान सिंह राजपुरोहित, कन्हैयालाल बोथरा, नरपत सेठिया, कन्हैयालाल कल्ला ने तैयारियां शुरु कर दी है और इन्हीं के सानिध्य में चुनाव होंगे। राठौड़ के अनुसार चुनावी प्रक्रिया वर्तमान में जारी है।

RELATED ARTICLES
30 October 2025 02:43 PM
31 December 2021 11:53 AM
© Copyright 2021-2025, All Rights Reserved by Jogsanjog Times| Designed by amoadvisor.com