24 May 2022 07:44 PM

जोग संजोग टाइम्स,
दिनांक 24 मई 2022 को श्री पुष्पेन्द्र सिंह राठौड़, उप महानिरीक्षक क्षेत्रीय मुख्यालय बीकानेर के दिशा-निर्देशन में बीएसएफ द्वारा स्वस्थ्य भारत अभियान के अन्तर्गत बीकानेर के ऐतिहासिक सरोवर सूरसागर में बीएसएफ अधिकारियों व लगभग 150 जवानों के साथ साथ 50 बच्चों ने योगाभ्यास कर आमजन को जागरूक किया। आज सुबह सूरसागर झील में योगाभ्यास कर आमजन को योग के माध्यम से स्वस्थ जीवनशैली का संदेश दिया। श्री राठौड़ ने बताया कि वर्तमान में हर सीमा चौकी पर जवान और अधिकारी मिलकर योग का अभ्यास कर रहें हैं और लोगो को स्वस्थ रहने का संदेश देने के साथ साथ योग का महत्व भी बता रहें है। ज्ञात रहे कि 21 जून को अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के रूप में मनाया जाता है।
अन्त में बीकानेर के समाजसेवी श्री महावीर रांका व साथियों द्वारा योग करने आये बीएसएफ जवानों व बच्चों को पानी, जूस व छाछ पिलाई गई एवं श्री राठौड ने इस पहल की सराहना की व बताया कि ऐसे कार्यक्रमों से बीएसएफ व आमजन में परस्पर सहयोग बढेगा तथा योग का महत्व आमजन तक पहुचेगा।

RELATED ARTICLES
14 October 2022 02:34 PM
© Copyright 2021-2025, All Rights Reserved by Jogsanjog Times| Designed by amoadvisor.com