22 December 2022 04:11 PM

जोग संजोग टाइम्स बीकानेर,कार – बाइक से भिड़ी, दो पुलिसकर्मी घायल बीकानेर । गंगाशहर रोड पर जैन स्कूल के पास एक कार – बाइक में भिड़ंत होने से दो बाइक सवार घायल हो गए। दोनों कांस्टेबल बताए जा रहे हैं जो नयाशहर थाने में ड्यूटी के बाद अपने-अपने घर जा रहे थे। गंगाशहर थाना क्षेत्र में हुए इस एक्सीडेंट दोनों घायलों को हो पीबीएम अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जानकारी के अनुसार नयाशहर थाने में कार्यरत जुबेर खांन अपने साथी कानिस्टेबल सुशील के साथ ड्यूटी पूरी कर घर जा रहे थे कि अचानक गंगाशहर की ओर से तेज गति से आ रही कार ने जैन स्कूल के आगे टक्कर मार दी। जिससे मोटरसाइकिल सवार जुबेर खांन और सुशील गंभीर घायल हो गये। जिन्हें राहगीरों की मदद से पीबीएम में भर्ती करवा गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद गंगाशहर थानाधिकारी नवनीत सिंह अस्पताल पहुंचे। सिंह के मुताबिक कार सवार मौके से फरार हो गया है। कार को जब्त कर गंगाशहर थाने में रखी गई है। फिलहाल दोनों पुलिसकर्मियों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

RELATED ARTICLES
09 January 2023 06:13 PM
© Copyright 2021-2025, All Rights Reserved by Jogsanjog Times| Designed by amoadvisor.com