12 May 2021 09:13 AM
जोग संजोग टाइम्स
बिहार के बक्सर जिले में गंगा नदी में बड़ी संख्या में लाशें तैरती मिली हैं। लोगों का कहना है कि ये कोरोना संक्रमितों के शव हैं।
बक्सर , । बिहार के बक्सर जिले में गंगा नदी में एक साथ 40 से ज्यादा लाशें देख लोग हैरान रह गए। सूचना पाकर जब मीडियाकर्मी मौके पर पहुंचे तो उन्होंने इन्हें देखकर प्रशासन को सूचना दी। वहां जो नजारा था वह विचलित करने वाला था।
चौसा के प्रखंड विकास पदाधिकारी अशोक कुमार के अनुसार गंगा नदी में 30 से 40 लाशें मिली हैं। उनका दावा है कि ये शव उत्तर प्रदेश से बहकर आए हैं। चौखा श्मशान घाट पर मौजूद लोगों का कहना है कि ये लाशें यहां की नहीं हैं। बक्सर के कलेक्टर अमन समीर ने कहा है कि हम लोग यूपी के गाजीपुर और बलिया के प्रशासन के साथ समन्वय के साथ उनके इलाकों की लाशों का दाह संस्कार वहीं कराने के प्रयास कर रहे हैं। बक्सर में बहकर आने वाले शवों का भी पूरे सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा।
यूपी-बिहार का सीमावर्ती है बक्सर जिला
बिहार को बक्सर जिला यूपी व बिहार का सीमावर्ती जिला है। यह गंगा नदी के किनारे बसा है। इसके उत्तर में बलिया और पश्चिम में गाजीपुर जिला है।
पत्रकार के अनुसार नौ मई को सुबह पहली बार उन्हें पता चला तो मौके पर गए। वहां उन्होंने 100 लाशें देखीं। वहीं घाट पर मौजूद रहने वाले पंडित दीन दयाल पांडे ने बताया कि अमूमन इस घाट पर दो से तीन लाशें ही रोज आती थीं, लेकिन इधर बीते 15 दिन से यहां तकरीबन 20 लाशें आती हैं। ये जो शव गंगा जी में तैर रहे हैं, ये संक्रमित लोगों के शव हैं। हम लोगों को गंगा में शव बहाने से मना करते हैं, लेकिन वे मानते नहीं हैं। घाट पर रहने वाली अंजोरिया देवी बताती हैं कि लोगों को मना करते है, लेकिन लोग ये कहकर लड़ते हैं कि तुम्हारे घरवालों ने हमें लकड़ी दी है जो हम लकड़ी लगाकर शव जलाएं।

RELATED ARTICLES
© Copyright 2021-2025, All Rights Reserved by Jogsanjog Times| Designed by amoadvisor.com