12 July 2024 06:03 PM
बीकानेर। बारिश से बर्बादी और प्रशासन की अनदेखी के खिलाफ आवाज उठाने वाले कांग्रेसी पार्षद महेन्द्र सिंह को शांत भंग के आरोप में गिरफ्तार करने पर कांग्रेस का गुस्सा फूट गया और देहात अध्यक्ष बिशनाराम के नेतृत्व में कांग्रेसी पार्षदों ने जिला कलक्टर कार्यालय के सामने प्रदर्शन कर जिला कलक्टर के समक्ष अपनी बात रखी। इस दौरान कांग्रेसी नेताओं व पुलिस के बीच धक्का मुक्की के हालात बन गये। पुलिस ने रोकने की कोशिश की लेकिन वे नहीं रूके। आखिरकार कलेक्टर ऑफिस में पहुंचकर उन्होंने अपनी बात रखी।कांग्रेस अध्यक्ष बिशनाराम सियाग और पार्षद आनंदसिंह सोढ़ा ने बताया कि शहर की नई कॉलोनियां सहित पूरा शहर पानी-पानी हो गया है। बरसात के 12 घंटे बीत जाने के बाद भी प्रशासन व निगम की ओर से कोई सुध नहीं ली जा रही है। सूरसागर की दीवार गिर गई। सड़क धंस गई। कुछ देर और बारिश होती तो कई मकान सूरसागर में समा जाते। लोग कंट्रोल रूम से लेकर अधिकारियों तक को फोन करते रहे। पूरी रात कोई नहीं आया। सुबह यूआईटी के तहसीलदार आये और उन्होंने रूखा जवाब दिया तो मोहल्ले के लोगों ने उन्हें पंप हाउस में बंद कर दिया। इसके बाद पुलिस ने पार्षद महेंद्रसिंह को घसीटते हुए थाने ले जाकर बंद कर दिया।कांग्रेस नेताओं ने मांग रखी कि हिरासत में लिये गये पार्षद को तुरंत रिहा करो। दोषी पुलिस-प्रशासनिक अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए और वे अपने दुर्व्यवहार के लिये माफी मांगे। इसके साथ ही बीकानेर में हर दिन बदतर हो रहे हालात सुधारने के लिये जल्द से जल्द बंदोबस्त हो। कांग्रेस नेताओं ने चेतावनी दी कि अगले कुछ घंटों में मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन करेंगे। इस दौरान पार्षद पारस मारू,सुभाष स्वामी,रमजान मुगल,पार्षद पति ताहिर हुसैन आदि भी मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
18 September 2025 12:36 PM
04 January 2022 11:59 AM
© Copyright 2021-2025, All Rights Reserved by Jogsanjog Times| Designed by amoadvisor.com