14 January 2022 01:42 PM

जोग संजोग टाइम्स बीकानेर,
मिली जानकारी के अनुसार देश में कोरोना संक्रमण की रफ्तार बेलगाम हो गई है। बीते 24 घंटे में ढाई लाख से ज्यादा मामले सामने आए हैं। कोरोना की तीसरी लहर में ऐसा पहली बार हुआ है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि आज कोरोना के 2,64,202 नए मामले सामने आए हैं। हालांकि राहत की बात रही कि इस दौरान 1,09,345 ठीक भी हुए हैं। देश में कोरोना सक्रिय मामलों की संख्या सक्रिय 12,72,073 हो गई है।
कल के मुकाबले 6.7% नए केस
स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, देश में गुरुवार के मुकाबले आज 6.7% ज्यादा केस सामने आए हैं। गुरुवार को देश में 2,47,417 मामले सामने आए थे जबकि आज ये संख्या 2,64,202 हो गई है। यानी कल के मुकाबले संक्रमितों की मामले 16,785 बढ़े हैं।
देश में आज कल से 16,785 ज़्यादा मामले आए हैं, कल कोरोना वायरस के 2,47,417 मामले आए थे। COVID19
ओमिक्रोन मरीजों की संख्या भी बढ़ी
डेली पाजिटिविटी रेट बढ़कर 14.78% हो गया है। वहीं, ओमिक्रोन के मरीजों की संख्या बढ़कर 5,753 हो गई है।

RELATED ARTICLES
12 March 2023 10:23 PM
© Copyright 2021-2025, All Rights Reserved by Jogsanjog Times| Designed by amoadvisor.com