05 June 2021 12:46 PM
*
बीकानेर। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर राजस्थान राज्य भारत स्काउट व गाइड के स्थानीय संघ, गंगाशहर के तत्वावधान में पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। स्थानीय संघ, गंगाशहर के सचिव प्रभुदयाल गहलोत ने बताया कि इस अवसर पर पीपल, बड़, ईमली, नींबू इत्यादि पौधे रोपे गए। राजीव यूथ क्लब के अध्यक्ष व समाजसेवी अनिल कल्ला, गंगाशहर थानाधिकारी राणीदान उज्ज्वल, वार्ड पार्षद सुशील कुमार सुथार, समाजसेवी शिखरचंद डागा इत्यादि ने इस अवसर पर अतिथियों के रूप में शिरकत की। सी ओ स्काउट जसवंत सिंह राजपुरोहित ने स्काउट व गाइड की गतिविधियों के बारे में बताया। स्थानीय संघ के अध्यक्ष भवानीशंकर जोशी ने स्वागत किया तथा स्थानीय संघ के सचिव प्रभुदयाल गहलोत ने आभार प्रकट किया। संयोजन स्थानीय संघ के उप प्रधान गिरिराज खैरीवाल ने किया। इस अवसर पर भगतसिंह यूथ क्लब के योगेश पुरोहित, जिला टैंट व्यवसाय संघ के किशनलाल गेधर, पत्रकार नरेश मारू, ताराचन्द गहलोत,भवानी बाणिया इत्यादि भी उपस्थित हुए।

RELATED ARTICLES
18 September 2025 12:36 PM
04 August 2022 02:23 PM
© Copyright 2021-2025, All Rights Reserved by Jogsanjog Times| Designed by amoadvisor.com