28 February 2024 09:10 AM
जयपुर, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग तथा मां माधुरी बृज वारिस सेवा सदन, अपना घर संस्था, भरतपुर के संयुक्त तत्वाधान में राज्य के प्रत्येक संभाग मुख्यालय पर 29 फरवरी से 5 मार्च तक आश्रयहीन, असहाय, बीमार एवं लावारिस रूप में सार्वजनिक स्थलों पर जीवन व्यतीत करने वाले व्यक्तियों के पुनर्वास हेतु एक अभियान चलाया जाएगा।
अभियान के तहत सार्वजनिक स्थलों पर पाए जाने वाले आश्रयहीन, असहाय, बीमार एवं लावारिस व्यक्तियों को रेस्क्यू कर मां माधुरी बृज वारिस सेवा सदन, अपना घर संस्था द्वारा संभाग स्तर पर संचालित आश्रम में प्रवेश दिलाया जाएगा। आश्रम प्रवेशित इन व्यक्तियों को निशुल्क आश्रय, चिकित्सा, भोजन, वस्त्र एवं जीवन यापन की सेवाएं उपलब्ध कराई जाएगी।
अविनाश गहलोत, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री ने बताया कि अभियान का औपचारिक शुभारंभ 29 फरवरी को एक साथ राज्य के सातों संभागों में किया जाएगा। यह अभियान 29 फरवरी से 1 मार्च तक संभाग मुख्यालय पर तथा 2 मार्च से 5 मार्च तक सभी जिलों में चलाया जाएगा। इसके लिए संस्था द्वारा 07 टीमें गठित की गई है। इन टीमों में कुल 28 एम्बुलेंस, 112 सेवा साथी तथा 07 प्रभारी होंगे तथा इनमें से प्रत्येक टीम के सहयोग हेतु 04 एंबुलेंस, 04 चालक, 02 मेडिकल सहायक, 04 केयर टेकर एवं 02-02 महिला सहायक होगी।
उन्होंने बताया कि इस अभियान के अंतर्गत 18 वर्ष से अधिक उम्र के आश्रयहीन, असहाय, बीमार व्यक्तियों का रेस्क्यू किया जाएगा तथा जिन महिलाओं के साथ बच्चे होंगे उन्हें बच्चों सहित रेस्क्यू किया जाएगा। महिलाओं के रेस्क्यू के लिए महिला सेवा साथी साथ रहेगी।
उन्होंने बताया की रेस्क्यू किए जाने वाले व्यक्ति को स्थानीय पुलिस थाने में सूचना दर्ज करा कर निकटवर्ती अपना घर आश्रम में भेजा जाएगा तथा आवश्यकता अनुसार उन्हें मुख्यालय सहित अन्य आश्रम में भी भेजा जा सकता है।
उन्होंने बताया कि यह अभियान सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग तथा अपना घर संस्था, राजस्थान के संयुक्त तत्वावधान में पुलिस प्रशासन के सहयोग से चलाया जा रहा है जिसमें विभाग के सभी जिलाधिकारी रेस्क्यू किए जाने वाले व्यक्तियों को चिन्हित करेंगे इस अभियान के सुचारू संचालन हेतु अपना घर आश्रम भरतपुर मुख्यालय पर कंट्रोल रूम बनाया जाएगा।
इस अभियान के सफल क्रियान्वित्ती हेतु विभाग द्वारा श्री दिलबाग सिंह अतिरिक्त निदेशक सामाजिक सुरक्षा को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है एवं संस्था की ओर से मुख्य अभियान प्रभारी श्री वीरपाल सिंह (9414714470) से संपर्क किया जा सकता है।

RELATED ARTICLES
18 September 2025 12:36 PM
12 November 2021 10:26 AM
© Copyright 2021-2025, All Rights Reserved by Jogsanjog Times| Designed by amoadvisor.com