30 December 2022 04:25 PM

जोग संजोग टाइम्स बीकानेर,
राजस्थान में सीनियर टीचर भर्ती पेपरलीक मामले में फरार चल रहा भूपेंद्र सारण पहले भी पेपर लीक मामले में शामिल रह चुका है। पुलिस सूत्रों की मानें तो सारण लगभग हर सरकारी एग्जाम के पेपर लीक करने का दावा करता था।
उदयपुर में पकड़े गए हेडमास्टर सुरेश विश्नोई से पुलिस पूछताछ में ये बातें सामने आई हैं। भूपेंद्र सारण सुरेश विश्नोई से कहता था- 'तुम्हें जो पेपर चाहिए, मेरे से ले लेना। उसने RAS का पेपर तक दिलवाने का भी दावा किया।' फिलहाल पुलिस हर पहलू पर जांच कर रही है। पुलिस को शक है कि कहीं भूपेंद्र सारण सुरेश विश्नोई को बरगला तो नहीं रहा था।सीनियर टीचर भर्ती पेपर भी एग्जाम से पहले उसने ही सुरेश को उपलब्ध कराया था। इसको लेकर दोनों के बीच करोड़ों रुपए की डील होने की भी बात सामने आ रही है। पुलिस पूछताछ में सुरेश विश्नोई ने एग्जाम से पहले पेपर 5 से 10 लाख रुपए में अभ्यर्थियों को बेचने की बात कबूल की थी।
भूपेंद्र सारण साल 2011 में जीएनएम भर्ती पेपर आउट प्रकरण और वर्ष 2022 में पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती पेपर लीक मामले में भी शामिल था। जेल भी जा चुका हे। पुलिस सुरेश विश्नोई से सख्ती से पूछताछ कर रही है। एक दिन पहले पुलिस ने जयपुर से भूपेंद्र सारण की गर्लफ्रेंड और पत्नी को गिरफ्तार किया था।

RELATED ARTICLES
14 October 2022 03:17 PM
© Copyright 2021-2025, All Rights Reserved by Jogsanjog Times| Designed by amoadvisor.com