04 January 2024 04:42 PM

बीकानेर। शहर में इन दिनों चोरों ने जमकर उत्पात मचा रखा है। मुरलीधर व्यास नगर में तो पिछले चार दिन में पांच घरों के ताले टूट गए। चोरों को गिरफ्तार करने के बजाय पुलिस एफआईआर दर्ज करने में ही लेटलतीफी कर रही है। नाल थाना क्षेत्र में आने वाले एक घर में 29 दिसम्बर को चोरी हो गई लेकिन एफआईआर तीन जनवरी को दर्ज की गई है। मुरलीधर व्यास कॉलोनी के पास ही निखिल नगर में रहने वाले जोधराज व्यास के घर में 29 दिसम्बर की रात चोर घुस गए। इन चोरों ने 15-20 हजार रुपए नगद, दो चांदी के मंगलसूत्र, सोने की पॉलिश वाले दो चांदी के मंगलसूत्र, पांच चांदी के प्याले, पंद्रह चांदी के सिक्के, दो सोने की अंगूठी, एक ब्रासलेट, एक सोने का सैट, सोने की चुड़ियां, चांदी की पायल चोरी हो गए हैं। इसके अलावा घर व बैंक से जुड़े कई कागजात भी चोर अपने साथ ले गया है। पवनपुरी में रहने वाल हरिनारायण आचार्य ने इस आशय की एफआईआर दी है। पिछले चार दिन में मुरलीधर व्यास कॉलोनी और इससे सटे निखिल नगर के कई घरों में चोरी हो चुकी है। इसके बाद भी पुलिस कोई ठोस कार्रवाई अब तक नहीं कर सकी है। चोरों के हौंसले इतने बुलंद है कि यहां बने फ्लेट्स की सिक्योरिटी को धत्ता बताकर अंदर तक घुस गए। इसके अलावा कुछ घरों के ताले भी टूटे हैं।

RELATED ARTICLES
 
        				30 October 2025 02:43 PM
 
        				02 March 2023 06:12 PM
© Copyright 2021-2025, All Rights Reserved by Jogsanjog Times| Designed by amoadvisor.com