14 April 2022 12:24 PM

जोग संजोग टाइम्स बीकानेर
मिली जानकरी के अनुसार बीकानेर में गंगाशहर थाना पुलिस और डीएसटी ने क्रिकेट सट्टे पर संयुक्त रूप से बड़ी कार्रवाई करते हुए दो सटोरियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी गोपेश्वर बस्ती निवासी मदन गोपाल अग्रवाल व राहुल सिंह राजपुरोहित आईपीएल क्रिकेट मैच सट्टा लगा रहे थे। सट्टा किशन अग्रवाल के घर में चल रहा था। जहां पुलिस ने दबिश देकर देर रात सटोरियों को गिरफ्तार कर लिया।
गंगाशहर थानाप्रभारी लक्ष्मण सिंह ने बताया कि सटोरियों के पास से दो लैपटॉप, 19 मोबाइल व साढ़े नौ लाख का हिसाब–किताब मिला। सटोरियों से एक अटैची बरामद हुई, जिससे आठ लाइनें चलाई जा रही थी।

RELATED ARTICLES
15 November 2023 04:42 PM
© Copyright 2021-2025, All Rights Reserved by Jogsanjog Times| Designed by amoadvisor.com