17 July 2022 12:23 PM
राजस्थान : बच्चों सहित परिवार पर आ गिरी छत, पड़ोसियों ने सुरक्षित बचाया बीकानेर। शनिवार शाम को जिले के लूणकरणसर तहसील के महाजन क्षेत्र में शेरपुरा गांव में बारिश के कारण एक कच्चे मकान की छत ढहने से परिवार के आठ सदस्यों पर मलबा आ गिरा। चीख-चिल्लाहट सुन मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने सभी सदस्यों को सुरक्षित निकाला। जानकारी के अनुसार शेरपुरा में शनिवार शाम को हुई तेज बरसात से मलकीत सिंह बावरी के कच्चे मकान की छत अचानक गिर गई। घटना के समय मलकीत सिंह की पत्नी बिरमा देवी, 3 से 12 साल तक के बच्चे मनप्रीत, रिया, जसवीर, देवेंद्र व रितिका और 21 वर्षीय राकेश मकान के अंदर थे। मकान की छत गिरने से सभी सदस्यों पर मलबा आ गिरा। चीख पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण भागकर मौके पर पहुंचे व सभी सदस्यों को मलबे के नीचे से सुरक्षित बाहर निकाला। हादसे की जानकारी मिलते ही हल्का पटवारी इमीचंद कूकना मौके पर पहुंच गए व सभी घायलों को महाजन अस्पताल में भर्ती करवाकर उपचार शुरू करवाया। पटवारी कूकना ने बताया कि फिलहाल सभी सदस्य खतरे से बाहर है। अस्पताल स्टाफ द्वारा घायलों की मरहम पट्टी की गई। पटवारी कूकना ने बताया कि छत गिरी उस समय सभी सदस्य एक तरफ हो गए जिससे एंगल, गार्टर आदि उनके ऊपर नहीं गिरे। वरना बड़ी जनहानि हो सकती थी। पटवारी ने उच्चाधिकारियों को रिपोर्ट देते हुए मामले से अवगत करवाया है। घटना की जानकारी पर महाजन सरपंच प्रतिनिधि अजमल हुसैन भी मौके पर पहुंचे व पीडि़त परिवार को मुआवजा देने की मांग प्रशासन से की।

RELATED ARTICLES
16 February 2022 05:59 PM
© Copyright 2021-2025, All Rights Reserved by Jogsanjog Times| Designed by amoadvisor.com