11 June 2023 12:59 PM

बीकानेर- टैंकर द्वारा कार को टक्कर मारने और इस हादसे में एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो जाने की खबर सामने आयी है। घटना जोधपुर के कैरू के पास की है। जहां पर जोधपुर शहर के कुड़ी भगतासनी का रहने वाला एक परिवार रामदेवरा दर्शन कर अपनी कार से घर लौट रहा था। इस दौरान शनिवार देर रात एक टैंकर ने टक्कर मार दी।
हादसे में एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत हो गई, जबकि 7 घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। मिली जानकारी के अनुसार मूलत: नागौर जिले के डीडवाना हाल कुड़ी सेक्टर 4 में रहने वाले परिवार के लोग रामदेवरा दर्शन को गए थे। रात को वे लोग घर की तरफ लौट रहे थे।
कैरू- मेगलासिया गांव की सरहद पर उनकी कार की सामने से आ रहे एक तेल टैंकर से जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसा इतना भयानक था कि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मरने वालों में 2 महिला, 1 पुरुष और 1 बच्चा शामिल है। जबकि मुन्नीदेवी, अंजली, पवन, महावीर, लक्की व ज्योति घायल हो गए।

RELATED ARTICLES
06 March 2022 11:50 AM
© Copyright 2021-2025, All Rights Reserved by Jogsanjog Times| Designed by amoadvisor.com