26 April 2024 08:15 PM

बीकानेर। एक युवक का जबरन अश्लील वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी देकर लाखों रुपए की मांग करने का मामला सामने आया है। इस संबंध में दो युवतियों सहित पांच जनों के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया है। मामला खाजूवाला थाना क्षेत्र का है। पुलिस पूरे गिरोह की पड़ताल कर रही है। जानकारी के अनुसार युवक ने खाजूवाला पुलिस को दी लिखित रिपोर्ट में बताया है कि खाजूवाला में शनि मंदिर के पास रहने वाली युवतीउसकी परिचित हैं। 22 अप्रैल को वह उसके घर गया, तो वहां एक अन्य लड़की पहले से मौजूद थी। युवती ने धक्का देकर उसे लड़की के साथ कमरे में बंद कर दिया। इस दौरान वहां अन्य युवक आया लड़की के साथ जबरन फोटो खींची और वीडियो बना लिया। मना किया तो तीनों ने मारपीट की और वीडियो वायरल करने की धमकी देकर 4 लाख रुपए मांगे। आरोप है कि दो अन्य भी वहां आ गए और डराया धमकाया। पीडि़त का आरोप है की स्टांप पेपर पर जबरन 3.50 लाख रुपए का कर्ज बताकर उसका ट्रैक्टर गिरवी रख लिया और डरा धमकाकर 60 हज़ार रुपए ले लिए। घटना के बाद आरोपियों ने बार फोन किया और वीडियो वायरल करने की धमकी दी और 4 लाख़ नगदी देने की मांग की। पुलिस ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।

RELATED ARTICLES
06 December 2021 01:31 PM
© Copyright 2021-2025, All Rights Reserved by Jogsanjog Times| Designed by amoadvisor.com