27 January 2022 08:50 PM
जोग संजोग टाइम्स,
बीकानेर, नोखा में गुरुवार को एक नाबालिग लड़की को बहला फुसलाकर घर से दूर ले जाने और गांव के बाहर छेड़छाड़ करने के मामले में एक युवक को गिरफ्तार किया गया। युवक पर पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कराया गया है। मामला दर्ज होने के कुछ देर में ही पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया, जिसे शुक्रवार को अदालत में पेश किया जाएगा।
नोखा थानाधिकारी ईश्वर प्रसाद जांगिड़ के अनुसार गुरुवार को थाने में एक महिला ने बताया कि पप्पुसिंह निवासी मोरखाणा उसकी नाबालिग पुत्री को बहला फुसलाकर गांव से दूर नाडी के पास ले गया। जहां लड़की के साथ छेड़छाड़ की गई। रिपोर्ट मिलते ही पुलिस ने मामला दर्ज कर पप्पु सिंह को ढूंढना शुरू कर दिया।पीड़िता लड़की का मेडिकल मुआयना करवाया गया। पुलिस टीम द्वारा त्वरित गति से कार्यवाही करते हुए आरोपी के संभावित स्थानों पर दबिश देकर प्रकरण दर्ज होने के तुरन्त बाद ही आरोपी पप्पुसिंह पुत्र भंवरसिंह जाति राजपूत उम्र 30 साल निवासी मोरखाना आथूणा को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी से घटना के संबंध में पूछताछ की जा रही है। पता लगाया जा रहा है कि लड़की और ये युवक दोनों वहां कब व कैसे गए थे? इस मामले में लड़की से भी पूछताछ की जा सकती है। शुक्रवार को पप्पू सिंह को अदालत में पेश किया जाएगा।
इस कार्रवाई में पुलिस टीम में नोखा थाना प्रभारी ईश्वर प्रसाद, उप निरीक्षक मनजीत कौर, सहायक उप निरीक्षक गोविन्दसिंह, हेड कांस्टेबल बलवानसिंह की मुख्य भूमिका रही। नोखा पुलिस ने इस मामले में पप्पू सिंह की लोकेशन पता करने में बीकानेर साइबर सेल के दीपक यादव की सहायता भी ली। दीपक ने ही पता लगाया कि पप्पू सिंह कहां है? उसकी रिपोर्ट के आधार पर ही नोखा पुलिस ने गिरफ्तारी की।

RELATED ARTICLES
© Copyright 2021-2025, All Rights Reserved by Jogsanjog Times| Designed by amoadvisor.com