07 February 2022 01:20 PM

जोग संजोग टाइम्स, बीकानेर
बीकानेर। कमीशन और हफ्ता की मांग पर मारपीट करने और गाड़ी में डालकर ले जाने का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार इस सम्बन्ध में कोलायत पुलिस थाने में जितेन्द्र सिंह ने फतेह सिंह, सुरेन्द्र सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। घटना टाटा पावर सोलर में कल दोपहर को 12 बजे की है। इस सम्बन्ध में प्रार्थी ने बताया कि आरोपी उसके पास आए। आरोपियों ने कहा कि कमीशन और हफ्ता दे। जब प्रार्थी ने पुछा कि किस बात का कमीशन तो आरोपी आग बबुला हो गए और प्रार्थी के साथ मारपीट करने लगे। इसके बाद आरोपियों ने प्रार्थी को जबरन गाड़ी में डालकर अपनी ढ़ाणी में ले गए। आरोपियों ने प्रार्थी को जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

RELATED ARTICLES
04 January 2022 12:43 PM
© Copyright 2021-2025, All Rights Reserved by Jogsanjog Times| Designed by amoadvisor.com