16 April 2022 12:16 PM
जोग संजोग टाइम्स बीकानेर
मिली जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सचिन पायलट खेमे की बगावत के समय हुए सियासी संकट को फिर याद किया है।उन्होंने पीएम, अमित शाह, गजेंद्र सिंह शेखावत को निशाने पर लिया है। गहलोत ने कहा कि राजस्थान में अमित शाह और जोधपुर वाले एमपी गजेंद्र सिंह को शर्म ही नहीं आई। जोधपुर का एमएलए मैं हूं, मुझे मुख्यमंत्री बनने का मौका मिला हुआ है। फिर भी सरकार गिराने की कोशिश की। मेरी सरकार गिराने के लिए अमित शाह, धर्मेंद्र प्रधान, गजेंद्र शेखावत ने हमारी पार्टी के अंदर तोडफ़ोड़ करनी शुरू कर दी थी। आप बताइए, यह लोकतंत्र है। कहां ले जाएंगे देश को। गहलोत डूंगरपुर जिले में गुजरात से सटे रतनपुर बॉर्डर पर कांग्रेस की आजादी गौरव यात्रा में बोल रहे थे। गहलोत ने कहा- इससे अच्छा होता कि हम निकम्मे थे। काम नहीं कर
रहे थे। राजस्थान का लॉ एंड ऑर्डर खराब हो गया। सब कुछ ब्रेक डाउन हो गया तो आप सरकार भंग कर देते। एमएलए खरीदकर आप देश को कहां ले जाना चाहते हैं मोदीजी और अमित शाह पर यह दोष जो लगा है, देश के इतिहास में काले अक्षरों में लिखा जाएगा। इसे कोई मिटा नहीं सकता। जहां सरदार पटेल बैठे थे वहां आप बैठे हो लेकिन - क्या करतूतें कर रहे हो गहलोत ने कहा- गुजरात प्यारा स्टेट, लेकिन यहां शासन करने वाले बड़े खतरनाक लोग हैं। चाहे वह अमित शाहजी हों या मोदीजी। कहते कुछ हैं और करते कुछ हैं। उनकी कथनी करनी में भयंकर अंतर है। जो बहुत खतरनाक होता है। शासन करने वालों को दिल बड़ा रखना चाहिए। मोदीजी ने कहा कि 56 इंच का सीना है मेरा तो। यह वास्तव में दिखाना चाहिए था। संवेदनशीलता से शासन करते। सब जाति, धर्म, वर्गों को साथ लेकर चलते। देश का प्रधानमंत्री
किसे कहते हैं मध्य प्रदेश में 35-35 करोड़
में 22 एमएलए खरीदकर सरकार गिरा दी
गहलोत ने कहा- गृह मंत्री जहां कभी सरदार पटेल बैठे थे, वहां आप बैठे हो। क्या करतूतें कर रहे हो। विधायक खरीदकर सरकारें गिराओ। वोटों के माध्यम से नहीं पैसों के जरिए एमएलए खरीदो। राज्यसभा चुनाव हो तो एमएलए खरीदकर राज्यसभा की सीट जीतो। मध्य प्रदेश में सरकार चुनी हुई थी। आपने 22
एमएलए को 35-35 करोड़ में खरीदकर
सरकार गिरा दी। यह कहां का लोकतंत्र है।
रघु शर्मा, डोटासरा, हरीश चौधरी खुद की इच्छा से हटे हैं, जब चाहे मंत्री बन जाएंगे
गहलोत ने कहा- यहां गुजरात के प्रभारी रघु शर्मा बैठे हैं। रघु शर्मा ने कहा था कि या तो प्रभारी रहूंगा या मंत्री रहूंगा। इन्होंने मंत्री की जगह प्रभारी बनना मंजूर किया। कितनी बड़ी बात है। पीसीसी चीफ गोविंद डोटासरा मंत्री थे। इन्होंने मंत्री की जगह पीसीसी अध्यक्ष रहना
मंजूर किया। मंत्री पद आते-जाते रहते हैं। मंत्री
तो आप कभी बन जाओगे। सीएम ने रघु शर्मा से कहा- रघु शर्मा, गोविंद डोटासरा, हरीश चौधरी आप खुद की इच्छा से मंत्री पद से हटे हो। आप जब चाहोगे तब मंत्री बन जाओगे। योगदान दे रहे हो। मैं गुजरात का प्रभारी था। मुझे इन्होंने मुख्यमंत्री बना दिया। आप समझो। राहुल गांधी ने आपको सोच-समझकर गुजरात भेजा है। मैं खुद 10 महीने प्रभारी रहा वहां पर।
गुजरात बहुत प्यारा स्टेट है।

RELATED ARTICLES
© Copyright 2021-2025, All Rights Reserved by Jogsanjog Times| Designed by amoadvisor.com