19 November 2022 03:38 PM

जोग संजोग टाइम्स बीकानेर,
बीकानेर की लूणकरणसर तहसील और कोलायत के दियातरा में पहुंचने वाली कुरजाओं और दूसरे प्रवासी पक्षियाें को अब संरक्षण मिलेगा। प्रशासन ने दोनों स्थानों को वेटलैंड के रूप में चिह्नित किया है। वन विभाग ने लूणकरणसर साॅल्ट लेक की 96.69 हेक्टेयर और कोलायत तहसील के दियातरा तालाब क्षेत्र की 4.55 हेक्टेयर जमीन वेटलैंड घोषित करवाने के प्रस्ताव सरकार को भेजे हैं। जल्दी ही नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा। उसके बाद दोनों क्षेत्र पक्षियों के लिए रिजर्व हो जाएंगे। शुक्रवार को संभागीय आयुक्त नीरज के. पवन और डीएफओ ई. रंगास्वामी ने निरीक्षण किया। श्रीगंगानगर हाइवे पर बर्ड वॉच टॉवर लगाया जाएगा।लूणकरणसर साॅल्ट लेक और दियातरा तालाब में इस बार 10 हजार से ज्यादा कुरजाएं आई हैं जो पिछले सालों से लगभग दाेगुनी हैं। हर साल अन्य विदेशी बर्ड भी आने लगे हैं। इसे देखते हुए दोनों जगहों को वेडलैंड घोषित करने के प्रस्ताव सरकार को भेज दिए गए हैं। - ई. रंगास्वामी, डीएफओकुरजाओं के लिए लूणकरणसर लेक परफेक्ट है। सर्दियों के दौरान डेमोसिल व कॉमन क्रेन भारत ज्यादा आते हैं क्योंकि इनके देशों में सर्दी बहुत ज्यादा होने के कारण वहां इन्हें भोजन मुश्किल से मिलता है। भोजन की तलाश और अनुकूल परिस्थितियों के लिए वे भारत में आते हैं। - शुभमन कलवानी, पक्षी विशेषज्ञ

RELATED ARTICLES
24 January 2023 01:16 PM
© Copyright 2021-2025, All Rights Reserved by Jogsanjog Times| Designed by amoadvisor.com