10 February 2023 02:19 PM

जोग संजोग टाइम्स,
राजस्थान में अपने मौजूदा कार्यकाल का आखिरी बजट पेश करते हुए सीएम अशोक गहलोत ने लड़कियों के साथ ही लड़कों के लिए भी 12वीं तक निशुल्क शिक्षा दिए जाने की घोषणा की। आरटीई के तहत प्राइवेट स्कूलों में भी निशुल्क शिक्षा की व्यवस्था की जाएगी। साथ ही उच्च शिक्षा के लिए सरकारी कॉलेज और गर्ल्स कॉलेज खोले जाएंगे। यही नहीं, मुख्यमंत्री ने छात्रों के लिए घर से शिक्षण संस्थान आने-जाने के लिए 75 किलोमीटर तक बस के सफर पर छूट देने का ऐलान भी किया। मुख्यमंत्री गहलोत ने ऐलान किया कि अगले वित्त वर्ष से राजस्थान में सभी भर्ती परीक्षाएं निःशुल्क होंगी। मुख्यमंत्री ने युवाओं के रोजगार के लिए कई कदम उठाने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि राजस्थान में नई युवा नीति लाई जाएगी। युवाओं के स्किल डेवलपमेंट के लिए 100 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इसके साथ ही 200 करोड़ रुपये शिक्षा छात्रवृत्ति और संसाधन पर खर्च होंगे। सीएम गहलोत ने कहा कि जयपुर में एपीजे अब्दुल कलाम इंस्टिट्यूट ऑफ बायोटेक्नोलॉजी की स्थापना की घोषणा करता हूं। इस पर 300 करोड़ का खर्च आएगा।
युवाओं के रोजगार कौशल पर बोले मुख्यमंत्री, हमने युवाओं को रोजगार, शिक्षा और स्किल डवलपमेंट के लिए कई कदम उठाए हैं। प्रदेश में नवीन युवा नीति लाई जाएगी। 500 करोड़ रुपए के कल्याण कोष का गठन किया जाएगा। नई युवा नीति के तहत 200 करोड़ शिक्षा छात्रवृति और संसाधन पर खर्च होंगे। 100 करोड़ रुपए स्किल डवलपमेंट पर खर्च होंगे।

RELATED ARTICLES
04 June 2021 05:12 PM
© Copyright 2021-2025, All Rights Reserved by Jogsanjog Times| Designed by amoadvisor.com