06 January 2023 02:37 PM
कोहरे और शीतलहर के चलते राजस्थान में कड़ाके की ठंड जारी है। हालत यह है कि रात और दिन एक जैसे सर्द हो रहे हैं। हनुमानगढ़, गंगानगर और धौलपुर में तो दिन का तापमान भी 12 डिग्री सेल्सियस से नीचे चला गया। वहीं, जयपुर में सर्दी को देखते हुए आठवीं क्लास तक की छुटि्टयां मकर संक्रांति तक बढ़ा दी गई हैं। इधर, ठंड ने बीकानेर में 57 साल का रिकॉर्ड तोड़ा है। जबकि दूसरे दिन भी सीकर, फतेहपुर और जोबनेर में तापमान में गिरावट दर्ज की गई।
आज बीकानेर में पारा 0 डिग्री पर दर्ज हुआ, जिससे वहां कई जगह बर्फ जम गई। बीकानेर में जनवरी के महीने में सबसे कम तापमान 1964 में दर्ज हुआ था। जयपुर, कोटा में आज न्यूनतम तापमान 3.6, गंगानगर में 4.7, उदयपुर में 5.8, जोधपुर 6.5, जैसलमेर 6.2, अजमेर 4.4 और बाड़मेर में 7.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।
चूरू में आज लोगों को सर्दी से थोड़ी राहत मिली। यहां तीन दिन बाद पारा माइनस से प्लस में आया। यहां आज न्यूनतम तापमान 1 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ है।
ये शहर रहे सर्दी से बेहाल
राजस्थान में आज 21 शहरों में सर्दी का जबरदस्त कहर रहा। यहां तापमान 5 डिग्री सेल्सियस से भी नीचे रहा। फतेहपुर, सीकर, चूरू, बीकानेर, माउंट के अलावा अजमेर, जयपुर, भीलवा़ड़ा, अलवर, पिलानी, कोटा, बूंदी, बारां, चित्तौड़गढ़, पाली, फलौदी, गंगानगर, नागौर, टोंक, हनुमानगढ़ और करौली में न्यूनतम तापमान 1 से लेकर 4 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज हुआ।
इधर राहत की बात यह है कि मौसम विभाग ने एक-दो दिन बाद मौसम में बदलाव की उम्मीद जताई है। अनुमान के मुताबिक लोगों को इस कड़ाके की सर्दी से अब 8 जनवरी से ही थोड़ी राहत मिल सकती है।
मौसम विशेषज्ञों का मानना है कि उत्तर भारत में एक नया वेस्टर्न डिस्टर्बेंस 7 जनवरी से एक्टिव होगा, उसके प्रभाव से उत्तर से बर्फीली हवाओं का आना रुक जाएगा और तापमान 2-4 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ जाएगा।

RELATED ARTICLES
18 September 2025 12:36 PM
22 December 2022 06:58 PM
© Copyright 2021-2025, All Rights Reserved by Jogsanjog Times| Designed by amoadvisor.com