03 February 2022 12:04 PM
बीकानेर |केंद्र सरकार ने टोल प्लाजा पर टोल कलेक्शन को आसान और सुरक्षित बनाने के साथ-साथ टोल पर लगने वाले लंबे जाम से निजात के लिए सभी चौपहिया वाहनों के लिए आगामी दिनों में फास्टटैग को अनिवार्य कर दिया है। यह पुराने वाहनों के साथ एम और एन कैटेगरी के मोटर वाहनों पर भी लागू होगा। जिन व्हीकलों के लिए फास्टटैग अनिवार्य किया है, यदि वे नहीं लगवाएंगे तो उनकी आगामी कागजी प्रक्रिया रुक जाएगी। उनके परमिट पासिंग समेत अन्य डॉक्यूमेंट्स प्रक्रिया में फास्टटैग की डिटेल्स को चैक किया जाएगा।
हाल ही में भारत सरकार के सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने नोटिफिकेशन जारी किया है। इसमें सभी चौपहिया वाहनों के लिए फास्टटैग को अनिवार्य कर दिया गया है। वाहन चालकों की सुविधा के लिए टोल प्लाजा पर विभिन्न बैंकों के एजेंट व एनएचआई की तरफ से काउंटर लगाए गए हैं। वाहन चालक अपने वाहन की आरसी व ड्राइविंग लाइसेंस अथवा आधार कार्ड दिखाकर हाथों हाथ फास्टटैग खरीद सकते हैं। अधिकतर लोगों ने अपने वाहनों में फास्टटैग लगवा लिया है। इस सुविधा से लोगों को टोल पर ज्यादा देर तक नहीं रुकना पड़ेगा और समय की बचत होगी।
फास्टटैग ई-कॉमर्स वेबसाइट, और कई एप पर भी उपलब्ध है। इसके अलावा बैंकों, पेट्रोल पंप और सभी टोल प्लाजा पर फास्टटैग मिल जाएगा। इसे खरीदने के लिए 200 रुपए खर्च करने होंगे। जिसमें आपको कम से कम 100 रुपए का रिचार्ज करवाना होगा। इसे अपने बैंक खाते से अटैच कर बिना किसी झंझट के टोल टैक्स का भुगतान कर सकते हैं। गत एक वर्ष से 70त्न वाहन फास्टटैग की मदद से डिजिटल तरीके से टोल का भुगतान कर रहे हैं। यह एक इलेक्ट्रॉनिक टोल कलेक्शन तकनीक है, जिसमें रेडियो फ्रिक्वेंसी की मदद से सेंसर को रीड कर लेता है।
वाहन के फिटनेस सर्टिफिकेट रिन्युअल भी फास्टटैग देखकर होगा
केंद्रीय मोटर व्हीकल नियम 1989 के मुताबिक फास्टटैग को एक दिसंबर 2017 के बाद खरीदे गए चौपहिया वाहनों के सभी नए रजिस्ट्रेशन के लिए अनिवार्य बना दिया गया है। वाहन निर्माता या डीलर द्वारा फास्टटैग की सप्लाई की जा रही है। साथ यह भी अनिवार्य किया गया है कि फिटनेस सर्टिफिकेट का रिन्युअल केवल ट्रांसपोर्ट वाहनों पर फास्टटैग लगाने पर ही होगा। नए थर्ड पार्टी इंश्योरेंस के सर्टिफिकेट में संशोधन के जरिये होगा। जहां फास्टटैग की आईडी की डिटेल्स को देखा जाएगा।

RELATED ARTICLES
© Copyright 2021-2025, All Rights Reserved by Jogsanjog Times| Designed by amoadvisor.com