26 April 2022 06:02 PM

जोग संजोग टाइम्स,
तेज रफ्तार कार की टक्कर से प्रॉपर्टी डीलर की मौत हो गई। कार चालक बाइक सवार को साइड से टक्कर मारते हुए घसीटकर ले गया। गाड़ी के नीचे आने पर युवक के ऊपर से पहिया गुजर गया। कार चालक ही घायल को अस्पताल लेकर पहुंचा मगर इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। हादसा रविवार शाम सीकर शहर का है। फुटेज अब सामने आई है।
कोतवाली थाने के जांच अधिकारी राधेश्याम मीणा ने बताया कि हादसे में नारायण नगर के वार्ड-26 के रहने वाले ओम प्रकाश सैनी (54) की मौत हो गई। मामले में मृतक के चचेरे भाई दौलतराम सैनी ने कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। पुलिस कार चालक से पूछताछ कर रही है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और कार को जब्त कर लिया है।

मृतक ओम प्रकाश सैनी (54) प्रॉपर्टी डीलर का काम करते थे।
किराना स्टोर पर लगे सीसीटीवी में कैद हादसा
मृतक के चचेरे भाई दौलतराम सैनी ने बताया कि उसके ताऊ जी का लड़का ओम प्रकाश सैनी 24 अप्रैल की रात करीब 11 बजे नेहरू पार्क की तरफ से सालासर बस स्टैंड की तरफ आ रहे थे। सालासर स्टैंड की तरफ गाड़ी घुमाते ही शहर की तरफ से आ रही एक तेज स्पीड कार ने टक्कर मार दी। किराना स्टोर पर लगे सीसीटीवी में कार सवार बाइक को टक्कर मारता दिख रहा है।
पत्नी की दो साल पहले हो चुकी मौत, 2 बेटे हैं
मृतक व्यक्ति के भाई दौलत राम ने बताया कि ओमप्रकाश पहले कतर में नौकरी करते थे। करीब 2 साल पहले उनकी पत्नी की मौत हो गई। इसके बाद वह सीकर आ गए। उनके दो बेटे हैं।

RELATED ARTICLES
04 June 2021 05:12 PM
© Copyright 2021-2025, All Rights Reserved by Jogsanjog Times| Designed by amoadvisor.com