20 April 2022 11:37 AM
जोग संजोग टाइम्स बीकानेर
मिली जानकारी के अनुसार भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा के घर राजस्थान भाजपा के आठ बड़े नेताओं के साथ नड्डा ने आगामी राजस्थान विधानसभा चुनाव के बारे में विस्तृत चर्चा की। नड्डा के घर बैठक में राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया,केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल, केंद्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत,राजस्थान भाजपा प्रभारी अरुण सिंह,प्रदेश संगठन महामंत्री चंद्रशेखर मिश्रा, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया,नेता प्रतिपक्ष गुलाब चंद कटारिया और विधानसभा में उपनेता राजेंद्र राठौड़ शामिल हुए। नड्डा ने राजस्थान के आठ बड़े नेताओं को साफ कहा कि पार्टी बड़ी है व्यक्ति नही। भाजपा के अध्यक्ष नड्डा ने कहा कि आपसी वाद विवाद और टांग खिंचाई से दूर रहकर सभी नेता मिलकर राजस्थान में काम करें। नड्डा ने पार्टी के नेताओं को अनुशासन में रहकर फील्ड में रहकर काम करने की नसीहत दी। नड्डा ने राजस्थान में भाजपा की ओर से सीएम फेस की घोषणा करने से साफ इंकार कर दिया,नड्डा के अनुसार भाजपा राजस्थान में अगला विधानसभा चुनाव ब्रांड मोदी के नाम पर ही लड़ेगी

RELATED ARTICLES
24 September 2023 08:24 PM
© Copyright 2021-2025, All Rights Reserved by Jogsanjog Times| Designed by amoadvisor.com