15 May 2021 07:48 PM
जोग संजोग टाइम्स
धौलपुर/राजस्थान, राजस्थान के धौलपुर जिले में शुक्रवार की रात को एक शादी में यूपी पुलिस अचानक पहुंच गई और उसने शादी में शामिल दूल्हे की दादी को गोली मार दी। मामले में उत्तर प्रदेश पुलिस का दावा है कि बचाव में हवाई फायरिंग की गई थी। यह सब तब हुआ जब गौ तस्करी के सिलसिले में उत्तर प्रदेश पुलिस धौलपुर पहुंची थी।
दरअसल, यह मामला धौलपुर के कंचनपुर थाना इलाके के कछपुरा गांव का है। कछपुरा गांव के रहने वाले रामेश्वर के पुत्र नीरज की शादी थी और बारात निकल रही थीं। उसी समय दूल्हे के साथ उसकी दादी, बहन, मां और फूफा सहित करीब 10 रिश्तेदार चल रहे थें। इसी दौरान एक गाड़ी वहां आकर रुकी, गाड़ी में से आधा दर्जन से अधिक पुलिस वाले उतरे और अचानक हवाई फायरिंग शुरू कर दी।
बारातियों ने समझा लुटेरे आ गए
बारातियों और गांव वालों ने समझा कि कपड़े बदलकर लुटेरे आ गए हैं। लूट की आशंका में रामेश्वर ने गहनों से भरा बैग दूल्हे की दादी महादेवी की ओर उछाल दिया, वह उसे लपकने ही वाली थीं कि एक गोली उसके कान के पास आ लगी और महादेवी पत्नी विक्रम सिंह गंभीर रूप से घायल हो गईं।
इस दौरान गाड़ी से पहुंचे लोगों ने दूल्हे के पिता रामेश्वर कुशवाहा, फूफा और दूल्हे के बहनोई को गाड़ी में बिठाया और वहां से चल दिए। यहां तक ग्रामीणों को कुछ समझ नहीं आया. सूचना मिलने पर एसपी केसर सिंह शेखावत, पुलिस उप अधीक्षक विजय कुमार सिंह और कंचनपुर थाना प्रभारी देवेंद्र कुमार शर्मा पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे।

RELATED ARTICLES
22 February 2023 02:29 PM
© Copyright 2021-2025, All Rights Reserved by Jogsanjog Times| Designed by amoadvisor.com