19 November 2022 12:47 PM

जोग संजोग टाइम्स,
शहरी क्षेत्र में चल रहे सघन सफाई अभियान की श्रंखला में शनिवार प्रातः संभागीय आयुक्त डॉ. नीरज के. पवन तथा जिला कलेक्टर भगवती प्रसाद कलाल के नेतृत्व में अधिकारियों और कर्मचारियों ने विभिन्न सर्किल और प्रमुख मार्गों पर श्रमदान किया।*संभागीय आयुक्त और जिला कलेक्टर ने कोटगेट रेलवे फाटक से प्रेम जी पॉइंट तक साफ-सफाई की।* उन्होंने आमजन को अभियान में सतत भागीदारी का आह्वान किया। यहां 1 घंटे से अधिक समय तक श्रमदान चला l इस दौरान अंबेडकर सर्किल, सादुल सिंह सर्किल से रतन बिहारी पार्क किनारा, जय नारायण व्यास कॉलोनी सर्किल, रतन बिहारी पार्क किनारा से फड बाजार प्वाइंट, मेजर पूर्णसिंह सर्किल, फड बाजार प्वाइंट से कोटगेट, गंगाशहर सर्किल, पंडित दीनदयाल सर्किल तथा म्यूजियम सर्किल क्षेत्र के लिए सर्किलवार प्रभारी अधिकारी नियुक्त किए गए। इन अधिकारियों ने कार्मिकों के साथ स्वच्छता अभियान में भागीदारी निभाई। संभागीय आयुक्त ने इन स्थानों पर अभियान का निरीक्षण किया तथा आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस दौरान अतिरिक्त संभागीय आयुक्त ए.एच. गौरी, अतिरिक्त जिला कलेक्टर (प्रशासन) ओम प्रकाश, अतिरिक्त जिला कलेक्टर (नगर) पंकज शर्मा, जिला रसद अधिकारी भागूराम महला, सब रजिस्ट्रार तेजपाल गोठवाल, उपखंड अधिकारी अशोक सांगवा, राजस्व कर्मचारी संघ के अध्यक्ष अशोक गौड़, मनीष शर्मा, लीलाधर बोहरा, हितेश श्रीमाली सहित नगर निगम के कार्मिक मय संसाधन मौजूद रहे।
जोग संजोग टाइम्स,
शहरी क्षेत्र में चल रहे सघन सफाई अभियान की श्रंखला में शनिवार प्रातः संभागीय आयुक्त डॉ. नीरज के. पवन तथा जिला कलेक्टर भगवती प्रसाद कलाल के नेतृत्व में अधिकारियों और कर्मचारियों ने विभिन्न सर्किल और प्रमुख मार्गों पर श्रमदान किया।
.jpeg)
संभागीय आयुक्त और जिला कलेक्टर ने कोटगेट रेलवे फाटक से प्रेम जी पॉइंट तक साफ-सफाई की।

उन्होंने आमजन को अभियान में सतत भागीदारी का आह्वान किया। यहां 1 घंटे से अधिक समय तक श्रमदान चला l इस दौरान अंबेडकर सर्किल, सादुल सिंह सर्किल से रतन बिहारी पार्क किनारा, जय नारायण व्यास कॉलोनी सर्किल, रतन बिहारी पार्क किनारा से फड बाजार प्वाइंट, मेजर पूर्णसिंह सर्किल, फड बाजार प्वाइंट से कोटगेट, गंगाशहर सर्किल, पंडित दीनदयाल सर्किल तथा म्यूजियम सर्किल क्षेत्र के लिए सर्किलवार प्रभारी अधिकारी नियुक्त किए गए। इन अधिकारियों ने कार्मिकों के साथ स्वच्छता अभियान में भागीदारी निभाई। संभागीय आयुक्त ने इन स्थानों पर अभियान का निरीक्षण किया तथा आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस दौरान अतिरिक्त संभागीय आयुक्त ए.एच. गौरी, अतिरिक्त जिला कलेक्टर (प्रशासन) ओम प्रकाश, अतिरिक्त जिला कलेक्टर (नगर) पंकज शर्मा, जिला रसद अधिकारी भागूराम महला, सब रजिस्ट्रार तेजपाल गोठवाल, उपखंड अधिकारी अशोक सांगवा, राजस्व कर्मचारी संघ के अध्यक्ष अशोक गौड़, मनीष शर्मा, लीलाधर बोहरा, हितेश श्रीमाली सहित नगर निगम के कार्मिक मय संसाधन मौजूद रहे।
RELATED ARTICLES
25 February 2024 09:36 AM
© Copyright 2021-2025, All Rights Reserved by Jogsanjog Times| Designed by amoadvisor.com