03 June 2021 07:56 AM

जोग संजोग टाइम्स
बीकानेर ब्लैक फंगस ने आज पीबीएम के दो मरीजों की आंखें छीन ली। पीबीएम में भर्ती सात मरीजों का आज ऑपरेशन किया गया था। इनमें से दो मरीजों की एक एक आंख निकालनी पड़ी। इनमें एक श्रीगंगानगर का पुरुष है व दूसरी बीकानेर की महिरा है। वहीं अन्य पांच के साइनस पॉइंट में फंगस थी, जो ऑपरेशन से निकाल दी गई।
अधिकृत सूत्रों के मुताबिक पीबीएम में अब तक 49 ब्लैक फंगस पॉजिटिव केस भर्ती हुए। इनमें से 23 मरीजों की सर्जरी करनी पड़ी। इससे पहले भी एक मरीज की आंख निकालनी पड़ी थी। अब तक कुल तीन मरीजों की आंख निकाली जा चुकी। हालांकि ऑपरेट किए गए सभी 23 मरीजों का जीवन सुरक्षित है। वहीं 49 पॉजिटिव में से कुल सात की मौत हो चुकी है। इन सात में से बीकानेर जिले से एक मरीज की मौत हुई। मृतका नोखा की थी। इसके अतिरिक्त विजयनगर, सूरतगढ़, पंजाब आदि क्षेत्रों के मरीजों की मौत हुई थी।49 पॉजिटिव में बीकानेर के 24, चुरू के 10, हनुमानगढ़ के 6, श्रीगंगानगर के 6, बाड़मेर व जैसलमेर के एक-एक तथा फिरोजपुर पंजाब का एक मरीज हैं। बता दें कि 6 संदिग्धों की रिपोर्ट आनी बाकी है।

RELATED ARTICLES
20 January 2022 08:10 PM
© Copyright 2021-2025, All Rights Reserved by Jogsanjog Times| Designed by amoadvisor.com