06 February 2022 09:18 AM
मेष – पॉजिटिव- कई उपलब्धियां मिलेंगी। बड़े लोगों की सलाह पर अमल करना आपको उचित मार्गदर्शन देगा। मन मुताबिक गतिविधियों में निवेश होने से मन प्रसन्न रहेगा। पड़ोसियों के साथ मतभेद दूर होंगे और संबंध सुधर जाएंगे।
नेगेटिव- किसी समस्या को लेकर मन में अनजाना सा भय रहेगा। और साथ ही इस बात का भी ध्यान रखें, कि अगर दूसरों से मान सम्मान लेना है तो उनका मान सम्मान करना भी पड़ेगा। विद्यार्थियों को अपने पढ़ाई के प्रति और अधिक ध्यान देने की जरूरत है।
व्यवसाय- इस समय वर्तमान कार्यप्रणाली पर ही ध्यान देने की जरूरत है। किसी नए कार्य को शुरुआत करने के लिए अधिक उससे संबंधित और अधिक जानकारी हासिल करना जरूरी है। कर्मचारियों का पूर्ण सहयोग रहेगा। सरकारी कर्मचारियों को आज भी कोई ड्यूटी करनी पड़ सकती हैं।
लव- घर-परिवार में सुखद माहौल बना रहेगा। मित्रों के साथ आपसी मेल मुलाकात से मन प्रफुल्लित रहेगा।
स्वास्थ्य- इस समय वर्तमान मौसम से लापरवाही बरतना उचित नहीं है। खांसी जुकाम जैसी स्थिति रह सकती है। अपना उचित इलाज करवाएं।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 5
वृष – पॉजिटिव- आज कुछ खास योजनाएं बनेंगी साथ ही परिवार जनों का सहयोग भी मिलेगा। किसी सामाजिक संस्था के साथ जुड़ना और सहयोग करना आपको आत्मिक खुशी देगा। प्रभावशाली लोगों के साथ संपर्क तथा सामाजिक सक्रियता का दायरा बढ़ाए।
नेगेटिव- इस समय किसी भी तरह की बहस की स्थिति में ना पड़े। क्योंकि इससे समस्या हल नहीं होगी और तनाव ही बढ़ेगा। सावधान रहें, आपके कोई महत्वपूर्ण वस्तु अथवा डाक्यूमेंट्स खोने या रखकर भूलने की प्रबल संभावना है। कुछ समय आत्म मनन और मंथन में भी अवश्य लगाएं।
व्यवसाय- बिजनेस में दिक्कतें बनी रहेंगी। हालांकि नए ऑर्डर भी मिलेंगे। सोशल मीडिया और नकारात्मक लोगों से दूरी रखें। मानहानि जैसी स्थिति बन रही है। अपनी व्यवसायिक योजनाओं को गोपनीय रखें।
लव- परिवार में आपसी सहयोग व सौहार्दपूर्ण वातावरण बना रहेगा। प्रेम संबंधों में भी भावनात्मक संबंध और अधिक गहरे होंगे।
स्वास्थ्य- शारीरिक और मानसिक थकान से राहत पाने के लिए ध्यान और मेडिटेशन अवश्य करें। उचित आहार बिहार रखें।
भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 9
मिथुन – पॉजिटिव- परिवार की भविष्य संबंधी योजना में विचार-विमर्श होगा। बेहतर सॉल्यूशन भी मिलेंगे। आप अपनी योग्यता और प्रतिभा के दम पर अलग पहचान बनाने में कामयाब रहेंगे। धार्मिक कामों में भी आपकी रूचि रहेगी।
नेगेटिव- विपरीत परिस्थितियों में धैर्य और संयम रखें। कभी-कभी आपका शंकालु स्वभाव बनते कार्यों में रुकावटें डाल सकता है। बच्चों की किसी समस्या के समाधान में अपना सहयोग अवश्य दें, इससे उनके मनोबल में वृद्धि होगी।
व्यवसाय- व्यवसाय में उचित व्यवस्था बनाए रखने मे आपकी कार्यप्रणाली बेहतर साबित होगी। सौंपी गई जिम्मेदारियों का भी बखूबी निर्वहन करेंगे। आय की स्थिति अभी मंद रहेगी, परंतु आर्थिक संबंधी कोई परेशानी नहीं आएगी।
लव- जीवनसाथी के साथ किसी पारिवारिक समस्या को लेकर समाधान निकालने का प्रयास सफल रहेगा। तथा पारिवारिक सुख शांति बनी रहेगी।
स्वास्थ्य- बदहजमी और एसिडिटी जैसी समस्या से राहत पाने के लिए संतुलित खानपान रखें। आयुर्वेद का भी इस्तेमाल करें।
भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली रंग- 2
कर्क – पॉजिटिव- घर में किसी निकट संबंधी के आगमन से खुशनुमा माहौल रहेगा। आज अपनी व्यस्त दिनचर्या से हटकर कुछ नई क्रियाकलापों और ज्ञानवर्धक बातों को सीखने में समय व्यतीत होगा। आपके व्यक्तित्व में भी निखार आएगा।
नेगेटिव- नकारात्मक प्रवृत्ति के लोगों से एक निश्चित दूरी बनाकर रखें क्योंकि इनकी वजह से आप की छवि भी खराब हो सकती है। आर्थिक कारणों से आपको अपनी कुछ योजनाएं स्थगित भी करनी पड़ सकती हैं। खुशियों को घर में ही तलाशे।
व्यवसाय- पिछले कुछ समय से बिजनेस संबंधी रुकावटें दूर होंगी। आर्थिक स्थिति धीमी रहने की वजह से आत्मविश्वास डगमगा सकता है। तनाव न लें। जल्दी ही परिस्थितियां अनुकूल हो जाएंगी और आपको अपनी मेहनत के शुभ परिणाम मिलेंगे।
लव- घर का माहौल शांतिपूर्ण व खुशनुमा बना रहेगा। अफेयर्स के मामलों में सावधान रहें, आपकी कोई गुप्त बात जाहिर हो सकती हैं।
स्वास्थ्य- मौसम की वजह से खांसी, जुकाम जैसी एलर्जी होने की आशंका है। बिना वजह लोगों से मेलजोल ना रखें। अपनी सुरक्षा रखना जरूरी है।
भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 7
सिंह – पॉजिटिव- आज फोन कॉल द्वारा कोई महत्वपूर्ण सूचना मिल सकती है। पिछले कुछ समय से चल रही किसी पारिवारिक समस्या का समाधान मिलेगा, आप तनावमुक्त होकर व्यक्तिगत कामों पर ध्यान दे पाएंगे। किसी निकट संबंधी द्वारा मूल्यवान उपहार की प्राप्ति भी संभव है।
नेगेटिव- ध्यान रखें के धर्म के नाम पर आपसे कोई पैसा हड़प भी सकता है। दूसरों की बातों में ना आए, तथा अपने ऊपर ही विश्वास रखें। सकारात्मक विचारधारा के लोगों के साथ संपर्क में रहना आपकी मनो स्थिति में भी सकारात्मक परिवर्तन लाएगा।
व्यवसाय- वर्तमान परिस्थितियों का असर बिजनेस पर पड़ रहा है। जरूरत के मुताबिक इनकम के सोर्स बने रहेंगे। इस समय कामकाज संबंधी छोटी-छोटी बारीकियों पर ज्यादा ध्यान दें। पार्टनरशिप संबंधी बिजनेस में अच्छा मुनाफा होने की स्थिति बन रही है।
लव- घर का वातावरण सुखद रहेगा। किसी विपरीत लिंगी मित्र के मिलने से पुरानी खुशनुमा यादें ताजा होंगी।
स्वास्थ्य- पेट दर्द तथा पाचन तंत्र संबंधी तकलीफ बढ़ सकती हैं। जिसकी वजह असंतुलित खान-पान और दिनचर्या ही है। अपना ध्यान रखें।
भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 8
कन्या – पॉजिटिव- प्रॉपर्टी के खरीद-फरोख्त संबंधी कार्य में चल रही दिक्कतें दूर होंगी। अपने बजट के अनुरूप कार्य भी संपन्न हो जाएगा। घर में कोई धार्मिक अनुष्ठान भी संपन्न हो सकता है। विद्यार्थियों को अपने अध्ययन के प्रति पूरी एकाग्रता रहेगी।
नेगेटिव- घर के वरिष्ठ सदस्यों के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। तथा कुछ समय उनके साथ भी व्यतीत करने से उन्हें खुशी मिलेगी।बच्चे की किसी नकारात्मक गतिविधि का पता चलने से चिंता होना स्वाभाविक है। परंतु परिस्थितियों को शांतिपूर्ण तरीके से सुलझाने का प्रयास करें।
व्यवसाय- पार्टनरशिप संबंधी व्यवसाय में पारदर्शिता रखना जरूरी है। आपसी संबंधों में खटास आ सकती हैं। व्यवसायिक गतिविधियों में कुछ गैर जरूरी खर्च बढ़ेंगे। उधार अपनी क्षमता से अधिक ना लें। पार्टनरशिप व्यवसाय संबंधी चल रहे विवाद दूर होंगे और आपसी संबंध बेहतर हो जाएंगे।
लव- व्यस्तता के बावजूद पति-पत्नी एक-दूसरे के लिए समय निकालेंगे। इससे संबंधों में और अधिक नज़दीकियां आएंगी। प्रेम संबंध भी प्रगाढ़ होंगे।
स्वास्थ्य- पिछले कुछ समय से चल रही स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों से राहत मिलेगी। दवाइयों की बजाय प्राकृतिक इलाज पर अधिक भरोसा करें।
भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 5
तुला – पॉजिटिव- आपको अपनी मेहनत के सकारात्मक नतीजे मिलेंगे, इसलिए अपने कार्यों को पूरी निष्ठा से करें। बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद व स्नेह आप पर बना रहेगा। सबसे महत्वपूर्ण बात ये है कि आप अपनी किसी कमजोरी आप पर जीत हासिल करने की कोशिश करेंगे।
नेगेटिव- आर्थिक मामलों में पूरी तरह सतर्क और सावधान रहने की जरूरत है। घर का कोई इलेक्ट्रॉनिक सामान खराब होने से खर्चा बढ़ेगा।काम की अधिकता के कारण गुस्सा और चिड़चिड़ापन हावी हो सकता है। किसी भी प्रतिक्रिया करने से पहले सोच विचार अवश्य करें।
व्यवसाय- व्यवसायिक गतिविधियों का गंभीरता और बारीकी से मूल्यांकन करने की जरूरत है। इससे आपको कोई भी फैसला लेने मे आसानी होगी। नई पार्टी के साथ बेहतरीन डील होने की संभावना है। सरकारी सेवारत लोगों को स्पेशल ड्यूटी मिल सकती है।
लव- पारिवारिक सुख शांति के लिहाज से समय उत्तम है। व्यर्थ के प्रेम संबंधों में समय नष्ट ना करें।
स्वास्थ्य- सुस्ती और आलस हावी रहेंगे। डायबिटीज लोग विशेष तौर पर अपना ध्यान रखें। तथा नियमित जांच करवाते रहें।
भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 1
वृश्चिक – पॉजिटिव- किसी धार्मिक स्थल पर जाने का प्रोग्राम बनेगा और मानसिक सुख शांति मिलेगी। विद्यार्थी तथा युवा वर्ग अपनी किसी विशेष उपलब्धि को हासिल करने से गर्वित महसूस करेंगे। अपने भावी लक्ष्य के प्रति आपकी मेहनत जल्दी ही कामयाब होगी।
नेगेटिव- तनाव मुक्त रहने के लिए सकारात्मक गतिविधियों में ही अपने आप को व्यस्त रखें। ससुराल पक्ष के साथ संबंधों में खटास ना आने दे। कोई अप्रिय समाचार मिलने के भी संकेत मिल रहे हैं, आपकी वजह से भय और अवसाद की स्थिति रह सकती है।
व्यवसाय- साझेदारी के कामों में हिसाब-किताब संबंधी पारदर्शिता रखना बहुत जरूरी है। प्रॉपर्टी संबंधी बिजनेस में डील करते समय पेपर वगैरह अच्छी तरह चेक कर ले। नौकरीपेशा लोगों को आज भी ऑफिस के कार्य करने पड़ सकते हैं।
लव- आपके किसी मुश्किल परिस्थिति में जीवनसाथी तथा परिवारजनों का पूर्ण सहयोग रहेगा। विपरीत लिंगी व्यक्तियों से व्यवहार करते समय उचित दूरी बना कर रखना जरूरी है।
स्वास्थ्य- वर्तमान वातावरण से अपना बचाव रखें। तथा सुरक्षा संबंधी नियमों का उचित पालन करें। आयुर्वेद इसका उचित इलाज है।
भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 4
धनु – पॉजिटिव- संतान की किसी सकारात्मक गतिविधि से मन प्रफुल्लित रहेगा। सामाजिक दायरा बढ़ेगा। दूसरों की परेशानी में उनके सहायता करना आपको आत्मिक खुशी प्रदान करेगा। घर में नई चीजों की खरीदारी भी संभव है।
नेगेटिव- अकस्मात खर्चे सामने आने से चिंता रह सकती हैं। इस समय किसी भी प्रकार की अनावश्यक यात्रा करने से परहेज करें। ध्यान रखिए कि जरा सी लापरवाही आपको आपके लक्ष्य से भटका सकती है।
व्यवसाय- वर्तमान परिस्थितियों की वजह से बिजनेस संबंधी कोई भी फैसला सावधानी से लें। कारोबारी विस्तार संबंधी योजनाएं हाथ में आएंगी। लेकिन कोई भी फैसला लेने से पहले किसी अनुभवी की सलाह जरूर लें।
लव- पति-पत्नी के बीच आपसी सामंजस्य में कुछ कमी रहेगी। प्रेम संबंधों में भावनात्मक नज़दीकियां बढ़ेंगी।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। आपकी व्यवस्थित दिनचर्या और खान-पान आपको स्वस्थ और ऊर्जावान रखेंगे।
भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 8
मकर – पॉजिटिव- परिस्थितियां अनुकूल है। इस समय कर्म प्रधान होना आपके भाग्य को भी प्रबल करेगा। समय का उचित सदुपयोग करे। भागदौड़ की बजाय शांतिपूर्ण और सकारात्मक तरीके से काम को निपटाने का प्रयास करें, इससे आप शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ भी रहेंगे।
नेगेटिव- विषम परिस्थितियों में अपने आत्मविश्वास और मनोबल को संतुलित बना कर रखें। किसी भी अनिर्णय की स्थिति में कार्य को टालना ही बेहतर होगा। भाई बहनों के साथ संबंधों में दूरियां ना आने दे। आपकी सूझबूझ से जल्दी ही समस्याएं हल भी हो जाएंगी।
व्यवसाय- व्यवसायिक दृष्टि से समय अनुकूल है। कुछ महत्वपूर्ण उपलब्धियां सामने आएंगी। परंतु पैसे के लेनदेन संबंधी कार्यों को सावधानी से करें या स्थगित ही रखें। सरकारी नौकरी में आज के दिन भी कोई विशेष ड्यूटी लग सकती हैं।
लव- परिवार के साथ मनोरंजन तथा आमोद-प्रमोद संबंधी कार्यों में सुखद समय व्यतीत होगा। प्रेम संबंधों में भी नज़दीकियां बढ़ेंगी।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। आप अपने अंदर उचित ऊर्जा महसूस करेंगे। परंतु सर्दी की वजह से स्वास्थ्य संबंधी लापरवाही ना बरतें।
भाग्यशाली रंग- जामुनी, भाग्यशाली अंक- 8
कुंभ – पॉजिटिव- युवा वर्ग अपने कैरियर के प्रति सजग रहें, निश्चित ही आपको सफलता मिलने वाली है। रचनात्मक कार्यों में बेहतरीन समय व्यतीत होगा। घर के रखरखाव तथा उचित व्यवस्था बनाए रखने में भी आपकी रुचि रहेगी।
नेगेटिव- फाइनेंस संबंधी गतिविधियों को स्थगित रखना उचित रहेगा। इस समय कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय लेने से पहले सोच विचार अवश्य कर ले, नुकसान होने की स्थितियां बन रही हैं। बातचीत करते समय उचित शब्दों का प्रयोग करें, आपके ऊपर कोई बदनाम अथवा झूठा आरोप भी लग सकता है।
व्यवसाय- समय उपलब्धियों वाला है। योजनाबद्ध तरीके से अपने कार्यों को अंजाम दे, उचित सफलता मिलेगी। परंतु किसी भी गैर कानूनी काम में ध्यान ना दें, मानहानि होने की आशंका है और कोई इंक्वायरी आदि भी हो सकती हैं।
लव- पति-पत्नी आपसी संबंधों में मतभेद ना होने दें तथा घर की व्यवस्था उचित बनाकर रखें। प्रेम संबंधों में भी एक दूसरे के प्रति सम्मान की भावना रखें।
स्वास्थ्य- नजला और कफ की परेशानी बढ़ सकती हैं। लापरवाही ना करें। महिलाएं अपने स्वास्थ्य के प्रति ज्यादा सजग रहें।
भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 3
मीन – पॉजिटिव- ग्रह स्थिति आपके लिए कुछ सुअवसर बना रही है। पैसा मिल सकता है। इस समय बहुत अधिक व्यस्तता बनी रहेगी। परंतु उचित परिणाम मिलने से आप खुशी ही महसूस करेंगे। वाहन आदि खरीदने की योजना बनेगी।
नेगेटिव- गुस्से और जल्दबाजी जैसी कमियों को अपने ऊपर हावी ना होने दें। ध्यान रखें कि आप की उपलब्धियों की वजह से कुछ नकारात्मक प्रवृत्ति के लोग जलन की भावना रख सकते हैं। परंतु इन बातों पर ध्यान ना देकर अपने कार्यों के प्रति समर्पित रहे।
व्यवसाय- व्यवसायिक स्थल पर स्टाफ के बीच कुछ तनावपूर्ण स्थिति बनेगी। परंतु परिस्थितियों को शांतिपूर्ण तरीके से सुलझाना उचित रहेगा। अन्यथा इसका प्रभाव आपके व्यवसाय की व्यवस्था पर पड़ सकता है। फाइनेंस संबंधी कार्यों में सफलता मिलेगी। परंतु अपने अकाउंटेंट से सलाह मशवरा अवश्य कर लें।
लव- दांपत्य जीवन सुखद और खुशनुमा बना रहेगा। घर में बच्चे की किलकारी संबंधी शुभ सूचना मिल सकती है।
स्वास्थ्य- आपकी अनियमित दिनचर्या और खानपान की वजह से सिर दर्द और माइग्रेन की समस्या परेशान करेगी। योग और व्यायाम पर भी ध्यान दें।
भाग्यशाली रंग- क्रीम, भाग्यशाली अंक- 2

RELATED ARTICLES
18 September 2025 12:36 PM
© Copyright 2021-2025, All Rights Reserved by Jogsanjog Times| Designed by amoadvisor.com