02 March 2022 11:39 AM

जोग संजोग टाइम्स ,बीकानेर
गोलगप्पे खाते गन्ने की मशीन में फंसी ओढ़नी, मौत:महिला ने पति-बच्चों के सामने तड़प-तड़पकर तोड़ा दम, परिवार संग महाशिवरात्रि पर गई थी मंदिर
पाली में गोलगप्पे खाते-खाते 32 साल की महिला की दर्दनाक मौत हो गई। महिला की ओढ़नी पास ही खड़े गन्ने का ज्यूस बनाने की मशीन में फंस गई। मां की चीख सुनकर बच्चे घबरा गए। पति ने बचाने का प्रयास किया,मगर तब तक देर हो गई और महिला की मौत हो चुकी थी।
पाली के सांडेराव थाना प्रभारी सरजिल मलिक ने बताया कि तखतगढ़ क्षेत्र के बिठूड़ा पिरान की रहने वाली शांति कंवर (32) पत्नी सुरेश सिंह राजपुरोहित आज महाशिवरात्रि पर निम्बेश्वर महादेव मंदिर में दर्शन करने गई थी। उसके साथ पति, सास-ससुर और दो बच्चे भी थे। मंदिर में दर्शन करने के बाद पूरा परिवार गोलगप्पे खाने रुक गया। पास में ही गन्ने का जूस निकालने वाला ठेला खड़ा था।
हवा के कारण शांतिदेवी की ओढ़नी गन्ने का ज्यूस निकालने वाली मशीन में फंस गई। परिवार के लोग कुछ समझते उससे पहले ही महिला के गले में ओढ़नी लिपट गई। पति सुरेश सिंह ने बचाने का प्रयास किया और मशीन बंद करवाई। महिला को फालना और बाली हॉस्पिटल लेकर गए। डॉक्टर ने महिला को मृत घोषित कर दिया।
बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल
अपनी मां को तड़पता देख बच्चे सहम गए। उनका रो-रो कर बुरा हाल हो गया। वहीं सास की तबीयत बिगड़ गई। घबराहट के चलते वह बेहोश हो गई। परिजन हॉस्पिटल लेकर गए। हादसे की सूचना पर भासुंदा गांव में रहने वाले मृतका के भाई भी मौके पर पहुंचे

RELATED ARTICLES
16 October 2023 06:52 AM
© Copyright 2021-2025, All Rights Reserved by Jogsanjog Times| Designed by amoadvisor.com