23 January 2024 02:15 PM

बीकानेर
बीकानेर जिले के दर्जन भर से ज्यादा थाना क्षेत्रों वाहन चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले गिरोह के दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की गई टवेरा गाड़ी, एक मोटरसाइकिल बरामद की है।
पुलिस की ओर से की गई प्रारंभिक पूछताछ में चोरों ने कोलायत, बज्जू, रंजीतपुरा, गंगाशहर, सदर, बीछवाल सहित दर्जनभर क्षेत्र से 50 से अधिक वारदातों को अंजाम देना कबूल किया है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों से कड़ी पूछताछ की जा रही है। उम्मीद है कि शहर में हुई चोरी की कई अन्य वारदातों का भी पर्दाफाश होगा।
पुलिस के अनुसार, गत 17 जनवरी को चोपड़ाबाड़ी गंगाशहर निवासी सोहनलाल नाई ने गंगाशहर थाने में मामला दर्ज करवाया था कि अज्ञात चोर बीती रात उसके घर के आगे खड़ी टवेरा गाड़ी चोरी कर ले गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया। इस दौरान बजरंग धोरा निवासी महेंद्र ओड, बाबूलाल फाटक निवासी भवानी राजपूत को गिरफ्तार कर पूछताछ की तो आरोपियों ने वारदात को अंजाम देना कबूल कर लिया। पुलिस ने आरोपी से चोरी की गई टवेरा गाड़ी और एक मोटरसाइकिल बरामद की है।

RELATED ARTICLES
15 July 2021 10:04 AM
© Copyright 2021-2025, All Rights Reserved by Jogsanjog Times| Designed by amoadvisor.com