26 December 2023 12:10 PM
जयपुर। राजस्थान के सीएम भजनलाल
शर्मा ने सोमवार (25 दिसंबर) को ऐलान किया कि राज्य में वे योजनाएं बंद नहीं होंगी, जिन्हें पिछली कांग्रेस सरकार ने शुरू किया था। सीएम ने कहा- हम कांग्रेस सरकार की किसी योजना को बंद नहीं करेंगे, बल्कि उन्हें और प्रभावी बनाया जाएगा। मुख्यमंत्री भजनलाल, सुशासन दिवस पर bjp प्रदेश कार्यालय में हुए कार्यक्रम में बोल रहे थे। बता दें कि पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने x (पहले ट्विटर) पर एक पोस्ट कर राज्य सरकार से कांग्रेस की योजनाओं के बारे में स्थिति स्पष्ट करने के लिए कहा था। गहलोत ने लिखा था- वर्तमान सरकार को हमारी सरकार की योजनाओं को लेकर भी स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए। इससे जनता को परेशानी न हो। कोई नई व्यवस्था लागू होने तक पुरानी व्यवस्था चालू रखनी चाहिए।
उन्होंने कहा कि हम किसी भी कीमत पर महिला अत्याचार बर्दाश्त नहीं करेंगे। मैंने अधिकारियों को कहा है कि अगर आपने सिफारिश की तो उसको भी बख्शा नहीं जाएगा। हम जीरो टॉलरेंस पर काम करेंगे। भ्रष्टाचार को जड़ से नष्ट करना है। उन्होंने कहा कि हम सभी को काम में लगना होगा।
जनता की अपेक्षाएं अधिक हैं। जनता के मन में यह विश्वास है, पीएम नरेंद्र मोदी जो कहते हैं, वह करते हैं।

RELATED ARTICLES
© Copyright 2021-2025, All Rights Reserved by Jogsanjog Times| Designed by amoadvisor.com