13 February 2022 06:55 PM

जोग संजोग टाइम्स बीकानेर
13 फरवरी बीकानेर। आंनदपाल ब्लड सेवा समिति द्वारा उनके भाई मनजीत सिंह के मुख्यातिथि में बीकानेर में आज पुलवामा हमले में शहीद हुए शहीदों की स्मृति में लायंस क्लब में सर्व समाज की ओर से श्रद्धांजलि सभा व रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। यह रक्तदान शिविर आनंदपाल के भाई मनजीत सिंह की संस्था की ओर से आयोजित किया गया। शिविर में गजेन्द्र सिंह सांखला नोखा विधायक बिहारी लाल विश्नोई, जयपुर से श्री मोहन सिंह हाथोज, करण पाल सिंह जी सिसोदिया, धर्मसा सोलंकी, भावानी सिंह जी झेडली नरपतसिंह दहिया एडवोकेट महेंद्र सिंह पहुंचे। नोखा विधायक विश्नोई के साथ आनंदपाल के भाई मनजीत सिंह सहित बड़ी संख्या में मौजूद युवाओं ने पुलवामा हमले में शहीद हुए शहीदों को पुष्पांजलि अर्पित करते हुए श्रद्धांजलि दी। उसके बाद रक्तदान शिविर शुरू हुआ। बीकानेर में रावणा राजपूत समाज के अध्यक्ष श्री मल सिंह जी चौहान ने बताया कि शिविर में युवाओं ने बढ़-चढक़र भाग लिया 75 यूनिट ब्लड एकत्रित हुआ है। महामंत्री भंवर सिंह तंवर भी उपस्थित रहे। सनद रहे रक्त की कमी से झुझ रहे बीकानेर PBM अस्पताल के लिए यह शिविर बहुत ही उपयोगी रहा।

RELATED ARTICLES
28 February 2026 07:18 PM
© Copyright 2021-2025, All Rights Reserved by Jogsanjog Times| Designed by amoadvisor.com