03 February 2023 02:54 PM
जोग संजोग टाइम्स बीकानेर
बीकानेर के छत्तरगढ़ के पास इंदिरा गांधी नहर में मां-बेटे की तीन दिन से तलाश हो रही है, लेकिन अब तक कोई सुराग नहीं मिला है। डेढ़ साल के लड़के के साथ अनीता के इसी नहर में डूबने की आशंका है, क्योंकि यहीं पर उसका बैग और मोबाइल मिला था। मोबाइल की छानबीन करने पर पता चला कि अनीता ने इसे फोरमेट कर दिया था, ताकि किसी को मोबाइल से कुछ भी नहीं मिल सके। पुलिस अब नहर के बाहर भी उसकी तलाश कर रही है। संभव है कि वो कहीं और चली गई।
छत्तरगढ़ थानाधिकारी जयकुमार भादू ने बताया कि नहर के पास बैग और मोबाइल मिले थे। मोबाइल पूरी तरह से फोरमेट किया गया है। अब इसमें कुछ भी पता नहीं चल रहा है कि लास्ट बात किससे हुई थी, फोटो गैलरी आदि भी नहीं दिख रही। ऐसे में पुलिस उसके मोबाइल को रिस्टोर करने का प्रयास कर रही है। वहीं उसके मोबाइल नंबर से भी कॉल डिटेल निकाली जा रही है। उधर, SDRF लगातार नहर में उसे ढूंढ़ने का प्रयास कर रही है। नहर के कोने कोने तक पहुंचकर देखा जा रहा है कि कहीं कोई शव तो बाहर नहीं आया है। कई जगह जवानों ने अंदर पहुंचकर ढूंढ़ने का प्रयास किया है। इस टीम के बारह सदस्य बारी बारी से नहर में ढूंढ रहे हैं। अगर कोई नहर में गिरता है तो आमतौर पर चौबीस घंटे और अधिकतम 48 घंटे में उसका शव फूलकर बाहर आ जाता है। अब तक बच्चा और उसकी मां का कोई सुराग नहीं लगने से पुलिस को नहर से बाहर होने की उम्मीद बंधी है। पुलिस पता लगा रही है कि किसी विवाद के चलते वो घर से कहीं और तो नहीं चली गई है। हालांकि परिजनों व परिचितों से किसी तरह के झगड़े की रिपोर्ट भी पुलिस को नहीं मिली है।
पीहर से निकली थी, ससुराल नहीं पहुंची
अनीता अपने बेटे के साथ छत्तरगढ़ के पांच जीएम राणेर से डेढ़ साल के बेटे के साथ निकली थी। उसे अपने ससुराल 12 केएनडी रावला पहुंचना था। रावला नहीं पहुंचने पर ही परिजनों ने उसकी पड़ताल शुरू की, तब नहर किनारे उसका बैग और मोबाइल मिला था।

RELATED ARTICLES
18 September 2025 12:36 PM
29 June 2023 10:09 PM
© Copyright 2021-2025, All Rights Reserved by Jogsanjog Times| Designed by amoadvisor.com