12 April 2022 12:31 PM

जोग संजोग टाइम्स बीकानेर
मिली जानकरी के अनुसार भरतपुर के सीकरी थाना इलाके में रिश्तों को शर्मसार करने वाला एक मामला सामने आया है। यहां 37 साल की एक महिला ने अपने 55 साल के ससुर के खिलाफ नाजायज संबंध बनाने का प्रेशर डालने का मामला दर्ज कराया है।महिला 3 बच्चों की मां है। पति दिल्ली में नौकरी करता है। घर में सास ससुर व ननद के के अलावा महिला अपने 3 बच्चों के साथ रहती है। सीकरी थाने में मामला दर्ज कराते हुए महिला ने कहा कि 6 अप्रैल को ससुर ने आधी रात कमरे में घुस कर दुष्कर्म करने की कोशिश की। महिला के आरोपों के मुताबित 6 अप्रैल की रात वह अपने तीनों बच्चों के साथ कमरे में सो रही थी। रात करीब 2 बजे ससुर उसके कमरे में घुस आया। उसने अवैध संबंध बनाने का जोर डाला फिर रेप करने की कोशिश की। शोर मचाया तो आस-पास के लोग जुट गए। इस पर ससुर ने धमकी दी कि इस बारे में किसी को बताया तो बहुत बुरा होगा। महिला ने इस घटना के बारे में फोन पर अपने पति को सब कुछ बता दिया।पिता की हरकतों पर बेटा भी पत्नी की बात सुन सन्न रह गया। वह 8 अप्रैल को दिल्ली से सीकरी थाना इलाके के अपने गांव आ गया। पति के साथ महिला अपने पिता के घर चली गई। आज सोमवार महिला अपने पति व पिता के साथ सीकरी थाना पहुंची और अपने ससुर के खिलाफ मामला दर्ज कराया। एफआईआर में सास व ननद का भी नाम लिखाया गया है।महिला का कहना है कि ससुर 3 साल से लगातार गंदी हरकतें कर रहा है। सास व ननद भी उसका साथ देते हैं। पति के जॉब के सिलसिले में दिल्ली जाने के बाद महिला अपने 3 छोटे बच्चों के साथ सीकरी थाना इलाके में सास ससुर के साथ रहती है।

RELATED ARTICLES
30 October 2025 02:43 PM
27 February 2023 06:36 PM
© Copyright 2021-2025, All Rights Reserved by Jogsanjog Times| Designed by amoadvisor.com