01 July 2024 04:27 PM
एरिया डोमिनेशन की कार्यवाही के तहत पुलिस ने रेंज में छापामारी कर 372 अपराधियों को गिरफ्तार किया है। रेंज के बीकानेर श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़ और अनूपगढ़ जिले में रविवार को सुबह 942 पुलिस अधिकारियों और जवानों के 222 दलों ने 919 स्थानों पर दबिश देकर 372 अपराधी पकड़े हैं। इनमें 98 स्थाई वारंटी भी शामिल हैं। सार्वजनिक स्थानों पर झगड़ा करते हुए 187 लोगों को गिरफ्तार किया गया। अवैध शराब का धंधा करने वालों के विरुद्ध 24 प्रकरण दर्ज कर 16 आरोपियों को पकड़ा है। उनके कब्जे से 121.52 लीटर देसी शराब, 92 लीटर हथकड़, 750 एमएल अंग्रेजी शराब बरामद की है। एनडीपीएस एक्ट के 9 मामलों में 11 अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है। उनके पास से 19.40 किलो डोडा पोस्त, 134 ग्राम अफीम, 4414 किलो हेरोइन, 10 ग्राम चिट्टा,
2 किलो गांजा और 1400 नशीली टेबलेट बरामद हुई है। जुआ सट्टा व अन्य एक्ट में 37 लोगों को पकड़ा गया है। रेंज के चारों जिलों में कुल 34 प्रकरण एक ही दिन में दर्ज किए गए हैं। उनके पास से 57525 रुपए
और 16 बंडल बीड़ी के जब्त किए हैं। इसके साथ ही चार हिस्ट्रीशीटर, जघन्य अपराधों में वांछित पांच तथा विभिन्न प्रकरणों में कुल 17 वांछित अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है। रेंज के आईजी ओम प्रकाश ने बताया
गौरवशाली परंपरा, सुदृण वर्तमान एवं विकसित भारत की ओर बढ़ते कदम !
पारंपरिक बैंकिंग से आधुनिक बैंकिंग तक की, यह अनवरत विकास यात्रा, हमारे संस्थापना सिद्धांतों से प्रेरित रही है!!
कि एडीजी क्राइम के पर्यवेक्षण में यह अभियान चलाया गया था। इसके लिए सभी जिला एसपी ने थानावार अपराधियों की लिस्ट तैयार की थी। उसके बाद छापा मारने के लिए दल गठित किए गए थे।

RELATED ARTICLES
31 August 2021 08:53 AM
© Copyright 2021-2025, All Rights Reserved by Jogsanjog Times| Designed by amoadvisor.com