02 February 2022 01:22 PM
जोग संजोग टाइम्स बीकानेर,
मिली जानकारी के अनुसार बीकानेर। प्लास्टर ऑफ पेरिस बनाने व मार्केटिंग करने वाली एक कंपनी पर बुधवार सुबह आयकर विभाग ने कार्रवाई कर दी है। बीकानेर के खारा स्थित फैक्ट्री पर कार्रवाई चल रही है, वहीं प्रदेश के अन्य जिलों में भी इस कंपनी की फैक्ट्रियों व संपर्क के लोगों पर कार्रवाई हो रही है। बुधवार सुबह सवेरे ही फैक्ट्री पर करीब पंद्रह आयकर अधिकारी पहुंच गए, जो एक एक रिकार्ड को खंगाल रहे हैं।
आयकर विभाग को प्लास्टर ऑफ पेरिस से जुड़ी इस कंपनी के लेनदेन में कमियां मिली थी। इसी आधार पर कंपनी के ठिकानों पर अचानक पहुंचे अधिकारियों ने रिकार्ड कब्जे में लेने शुरू कर दिए हैं। ये कंपनी खुद भी प्लास्टर ऑफ पेरिस बना रही है, वहीं कई अन्य फैक्ट्रियों से भी प्लास्टर ऑफ पेरिस लेकर अपने ब्रांड के साथ मार्केटिंग करती है। इस कार्रवाई के चलते फैक्ट्री में अब किसी के जाने पर मनाही है। पुलिस बल भी मौके पर तैनात किया गया है।
आयकर विभाग ने आज ही प्रदेश के कई अन्य जिलों में भी प्लास्टर ऑफ पेरिस सहित कुछ अन्य फैक्ट्रियों पर भी कार्रवाई की है। अलवर के बहरोड़ नीमराना उपखंड के घीलोठ स्थत इंडस्ट्रीयल फैक्ट्र पर भी कार्रवाई की गई है। इसमें जिप्सम का काम होता है। ये कंपनी जिप्सम का प्लाई बोर्ड बनाती है और बीकानेर की कंपनी से भी इसका संपर्क बताया जा रहा है।

RELATED ARTICLES
18 September 2025 12:36 PM
13 October 2023 09:05 AM
© Copyright 2021-2025, All Rights Reserved by Jogsanjog Times| Designed by amoadvisor.com