20 June 2021 02:41 PM

बीकानेर। रविवार को जिले के श्रीडूंगरगढ़ थाना के हेमासर में उस समय एक परिवार में दुखों का पहाड़ टूट गया जब एक 12 वर्षीय बच्चे की पानी की डिग्गी में डूबने से दर्दनाक मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव में नंदलाल सारस्वत के खेत में बनी डिग्गी में उसके परिवार के बच्चे नहाने के लिए उतर गए। डिग्गी में डूबने लगे तो वहां पहुंचे नानूराम ने बच्चों को बचाने का प्रयास किया। 3 बच्चों को तो डिग्गी से बाहर निकाल लिया गया और एक बच्चे की डूबने से मौत हो गई। नंदलाल के छोटे भाई ओमप्रकाश के पुत्र 12 वर्षीय प्रीतम की मौत होने के बाद पूरे गांव में शोक व्याप्त हो गया है। बताया जा रहा है कि प्रीतम के पिता ओमप्रकाश की भी गत माह ही कोरोना से मौत हो गई थी। पहले पति और अब पुत्र को खोने का गम झेल रही मृतक की माँ का हाल बेहाल है

RELATED ARTICLES
04 November 2022 01:15 PM
© Copyright 2021-2025, All Rights Reserved by Jogsanjog Times| Designed by amoadvisor.com