23 November 2022 07:04 PM
जोग संजोग टाइम्स,
अजमेर की क्रिश्चियन गंज थाना क्षेत्र में एक महिला जेनिफर (32) के मर्डर का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पति मुकेश सिन्धी (34) ने झगड़े के दौरान पत्नी की हत्या कर दी। फिर लाश को बोरे में बंद कर स्कूटी पर ले गया। इस बीच पड़ोस की एक महिला ने बोरे में लाश देख ली। पुलिस को सूचना दी तो मौके पर पहुंची। पति घर वापस आया। पुलिस को देख फरार होने लगा। जिसे पकड़ लिया गया। हालांकि पुलिस को अभी तक महिला की बॉडी बरामद नहीं हुई है। क्रिश्चियन गंज थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
पड़ोसियों ने बताया- सुबह करीब 11 बजे पति-पत्नी के बीच लड़ाई हो रही थी। महिला कह रही थी कि माफ करो अब ऐसा नहीं करूंगी। फिर आवाज आना बंद हो गई। कुछ समय बाद युवक घर से बाहर निकल गया। फिर घर आया और एक बोरा लेकर बाहर निकला। बोरा स्कूटी पर रखते समय गिरा गया। इस बीच पड़ोस की महिला की बॉडी को बोरे में देख लिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घर का ताला तोड़कर खोला तो खून के निशान मिले। इस दौरान मुकेश भी घर पहुंचा। पुलिस को देख भाग गया। जिसे कलेक्ट्रेट के पास से पकड़ा।
सूत्रों के अनुसार पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया- उसने पत्नी का मर्डर कर दिया है। उसकी बॉडी को पुष्कर में फेंक दी है। फिलहाल पुलिस शव की तलाश में जुटी है।
इंटरकास्ट हुई थी मैरिज
घटना द्वारका नगर गली नंबर 4 की है। दोनों ने 26 दिन पहले ही इंटरकास्ट शादी की थी। सारे पड़ोसी भी शादी में शामिल हुए थे। दोनों पति-पत्नी घर से बाहर नहीं निकलते थे। किसी से ज्यादा बातचीत नहीं करते थे। पड़ोसियों के अनुसार पति को स्कूटी पर बोरा ले जाते समय रोका तो उसने कोई जवाब नहीं दिया। तेज रफ्तार में चला गया।

RELATED ARTICLES
02 September 2023 07:27 PM
© Copyright 2021-2025, All Rights Reserved by Jogsanjog Times| Designed by amoadvisor.com