12 May 2022 09:14 AM
जोग संजोग टाइम्स,
पटवार भर्ती परीक्षा 2021 में नकल करवाने के मामले में बीकानेर पुलिस ने नकल सरगना तुलछाराम कालेर को एक बार फिर गिरफ्तार कर लिया है। इससे पहले रीट परीक्षा में चप्पल से नकल के मामले में भी तुलछाराम को गिरफ्तार किया गया था। फिलहाल वो जमानत पर चल रहा था। ऐसे में उसे जयपुर से गिरफ्तार किया गया है। इस मामले में तुलछाराम का भतीजा पोरव कालेर पहले ही गिरफ्तार हो चुका है। उसी के घर से पुलिस ने काफी दस्तावेज बरामद किए थे, जिससे नकल होने की पुष्टि हुई। पटवार भर्ती परीक्षा 2021 मे नकल करवाने वाली गेंग पर कार्यवाही करते हुए दो आरोपीयो राजाराम व उम्मेदाराम को गिरफतार किया गया था। इन दोनों ने ही पोरव कालेर के लिये काम करना बताया था। रीट नकल मामले में पुलिस तुलछाराम की गिरफ्तारी का प्रयास कर रही थी, इस दौरान जब पोरव कालेर के घर पर छापेमारी की गई तो वहां से पोरव की पत्नी भावना कालेर को गिरफतार किया गया था। इसके बाद तुलछाराम की गिरफ्तारी हुई, फिर मुख्य सरगना पोरव कालेर को भी में गिरफ्तार किया गया। जो इस समय भी केन्द्रीय कारागार बीकानेर में विचाराधीन बंदी है।
शातिर अपराधी है तुलछाराम
आरोपी तुलछाराम कालेर शातिर किस्म का अपराधी है जिसके खिलाफ पूर्व में भी विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओ में नकल करवाने से सम्बंधित कई प्रकरण दर्ज है। तुलछाराम से गहनता से पूछताछ की जा रही है कि पूर्व में आरोपी किस किस भर्ती परीक्षा में शामिल रहा व पटवार भर्ती परीक्षा 2021 में आरोपी तुलछाराम द्वारा किस किस को नकल सामग्री उपलब्ध करवाई गयी थी। आरोपी को गिरफ्तार करने में एएसआई ऋषि कुमार, हेड कांस्टेबल अब्दुल सत्तार व दीपक यादव, साइबर एक्सपर्ट दीपक यादव, कांस्टेबल लखविन्द्र सिंह और अशोक की मुख्य भूमिका रही।

RELATED ARTICLES
29 September 2022 05:29 PM
© Copyright 2021-2025, All Rights Reserved by Jogsanjog Times| Designed by amoadvisor.com